Yuzvendra Chahal Video: महिला पहलवान ने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर घुमाया, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे"/>

Yuzvendra Chahal Video: महिला पहलवान ने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर घुमाया, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे

Yuzvendra Chahal Video: संगीता फोगाट और युजवेंद्र चहल का वीडियो 'झलक दिखला जा' की पार्टी का है। इस पार्टी में चहल को संगीता ने अपने कंधे पर उठाकर नचा डाला।

HIGHLIGHTS

  1. युजवेंद्र चहल को संगीता फोगाट ने कंधे पर उठाया
  2. युजवेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sangeeta Phogat Yuzvendra Chahal Video: गेंदबाज युजवेंद्र चहल टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इन दिनों चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के लिए फैंस से सपोर्ट मांग रहे थे, क्योंकि धनश्री डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की पार्टीस्पेट थीं। हालांकि वह शो से बाहर हो गई। मनीषा रानी ने शो को जीत लिया है। इस शो में महिला पहलवान संगीता फोगाट भी कम्पीट कर रही थीं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने युजवेंद्र चहल को कंधे पर उठाकर घूमाया। जिससे देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे।

 
 

संगीता ने युजवेंद्र को कंधे पर उठाया

 

संगीता फोगाट और युजवेंद्र चहल का वीडियो ‘झलक दिखला जा’ की पार्टी का है। इस पार्टी में चहल को संगीता ने अपने कंधे पर उठाकर नचा डाला। वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि भारतीय क्रिकेटर घूमने के बाद घबरा गए। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें संगीता फोगाट पहलवान बजरंग पुनिया की पत्नी हैं।

 

 

टी20 विश्व कप में टीम में जगह बनाने चाहेंगे युजवेंद्र चहल

 
 

युजवेंद्र चहल काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया। अब युजवेंद्र आईपीएल में धमाकेदार गेंदबाजी कर टी20 विश्व कप में टीम में जगह बनाना चाहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button