Cg Election 2023: जिले के चार विधान सभाओं के लिए 50 प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन"/>

Cg Election 2023: जिले के चार विधान सभाओं के लिए 50 प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन

HIGHLIGHTS

  1. रायगढ़ 24, धरमजयगढ़ 7, खरसिया 10 एवं लैलूंगा के लिए नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
  2. दो नवम्बर है नाम वापसी की अंतिम तारीख, 17 को होगा मतदान
  3. जारी कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को की गई।

रायगढ़ (नईदुनिया न्यूज)। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए जिले की चार विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक कुल 50 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये है। लैलूंगा से नौ, रायगढ़ से 24, खरसिया से 10 एवं धरमजयगढ़ विधानसभा से सात अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को की गई। प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि दो नवम्बर है। 17 नवम्बर को मतदान होगा।

 
 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 लैलूंगा से नौ प्रत्याशी मनीषा गोंड जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, विद्यावती सिदार इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुनीति सत्यानंद राठिया भारतीय जनता पार्टी, अजय कुमार पंकज हमर राज पार्टी, रघुवीर राठिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, श्रवण भगत बहुजन मुक्ति पार्टी, अशोक कुमार भगत, भजन सिदार एवं महेन्द्र कुमार सिदार निर्दलीय शामिल है।

 

 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में मधुबाई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, ओमप्रकाश चौधरी भारतीय जनता पार्टी, प्रकाश नायक इंडियन नेशनल कांग्रेस, गोपाल प्रसाद अग्रवाल आम आदमी पार्टी, अरूण अग्रवाल आम आदमी पार्टी, सुनील मिंज जोहर छत्तीसगढ़, भुवनलाल पटेल छत्तीसगढ़ समाज पार्टी, कान्ति साहू आजाद जनता पार्टी, भवानी सिंह सिदार हमर राज पार्टी, नजीर अहमद समाजवादी पार्टी, पुष्पलता टंडन बसपा, गोपिका गुप्ता, नारायण दास, ब्रजमोहन अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, राजीव रत्न गुप्ता, संजय शर्मा, इबरार अली उर्फ इबरार अहमद, गोपाल प्रसाद दुबे, सुरेन्द्र सिदार, गुरवारी जीनत परवीन, अशोक गार्डिया, राधेश्याम शर्मा, संतोष कुमार साहू निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है।

 

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18 खरसिया से उमेश पटेल इंडियन नेशनल कांगे्रस, परिमल यादव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, पूर्णिमा विजय जायसवाल आम आदमी पार्टी, प्रवीण विजय जायसवाल आम आदमी पार्टी, महेश साहू भारतीय जनता पार्टी, कीर्ति कुमार राठिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, भवानी सिंह सिदार हमर राज पार्टी, यशवंत निषाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, गोवर्धन राठिया एवं विनोद चन्द्र सिंह राठौर निर्दलीय प्रत्याशी है।यह भी पढ़ें

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से जोगेन्द्र एक्का जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, लालजीत सिंह राठिया इंडियन नेशनल कांग्रेस, सत्यबती राठिया बहुजन समाज पार्टी, हरिशचंद्र राठिया भारतीय जनता पार्टी, अनुप कुमार बरवा बहुजन मुक्ति पार्टी, महेन्द्र कुमार सिदार हमर राज पार्टी एवं सुनील खेस्स निर्दलीय प्रत्याशी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button