Super Blue Moon: ,आज चंद्रमा बड़ा और अधिक चमकता हुआ दिखाई देगा, इस कारण होगा ऐसा"/>

Super Blue Moon: ,आज चंद्रमा बड़ा और अधिक चमकता हुआ दिखाई देगा, इस कारण होगा ऐसा

Super Blue Moon: उज्‍जैन वेधशाला के अनुसार खगोलीय घटनाओं को नागरिक अपने घर से ही अच्छी प्रकार से देख सकेंगें।

Super Blue Moon: उज्जैन  बुधवार रात आकाश में पूर्णिमा का चंद्रमा तुलनात्मक रूप से अधिक बड़ा और चमकता हुआ दिखाई देगा। खगोलीय घटना चंद्रमा के पृथ्वी के समीप आने से ऐसा होगा। खगोल विज्ञान में इस घटना को सुपर ब्लू मून कहा जाता है।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेंद्र प्रकाश गुप्त के अनुसार ब्लू मून से आशय यह बिल्कुल नहीं है कि चंद्रमा नीला दिखेगा। खगोलीय घटना अंतर्गत जब एक माह में दो पूर्णिमा होती हैं तो दूसरी पूर्णिमा के चंद्रमा को ब्लू मून कहते हैं। अगस्त माह में पूर्णिमा एक अगस्त 2023 थी और अब 30 अगस्त 2023 है। इस कारण 30 अगस्त की पूर्णिमा के चंद्रमा को ब्लू मून कहा जाएगा।

 

पूर्णिमा की पूर्ण आभा के साथ चमकदार द‍िखेगा चांद

 

चांद मौसम के अनुसार पूर्णिमा की पूर्ण आभा के साथ चमकदार दिखाई देगा। इसी दिन चंद्रमा की शनि ग्रह के साथ युति होगी। युति से आशय है कि दोनों पास-पास होंगे।

 

सायन गणना के अनुसार 30 अगस्त 2023 को चंद्रमा कुंभ राशि में 29 अंश 20 कला पर होगा तथा शनि ग्रह मीन राशि में 3 अंश 37 कला पर होगा। इस प्रकार दोनों खगोलीय पिंड कोणात्मक रूप से चार अंश 17 कला की दूरी पर होंगे। इस कारण चन्द्रमा एवं शनि पास-पास दिखाई देंगे।

 

शनि ग्रह भी चमकता हुआ द‍िखेगा

आकाश बादल रहित होने की स्थिति में चंद्रमा के नीचे की ओर शनि ग्रह को चमकता हुआ भी देख सकेंगे। दोनों खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए टेलीस्कोप की आवश्यकता नहीं होगी। नागरिक अपने घर से ही इसे अच्छी प्रकार से देख सकेंगें। सूर्यास्त के बाद पूर्णिमा का चंद्रमा पूर्व दिशा से उदय होता हुआ दिखाई देगा तथा कुछ समय बाद उसके नीचे आप शनि ग्रह को देख सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button