Aaj Ka Rashifal 2 March 2024: आज भागदौड़ रहेगी, बड़ा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा"/>

Aaj Ka Rashifal 2 March 2024: आज भागदौड़ रहेगी, बड़ा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा

HIGHLIGHTS

  1. मेष: स्वभाव में थोड़ा-सा परिवर्तन लाएंगे तो रुके काम बन सकते हैं।
  2. वृषभ: व्यापार में कोई बड़ा जोखिम भी न उठाएं।
  3. मिथुन: परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

Aaj Ka Rashifal 2 March 2024: आज दिनांक 2 मार्च 2024, शनिवार को विक्रम संवत 2080, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि षष्ठी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

 

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। आज अपने भविष्य के लिए कोई निर्णय ले सकते हैं। सफलता मिलेगी परंतु दूसरों से सहयोग की अपेक्षा न करें। इस कारण खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा-सा परिवर्तन लाएंगे तो रुके काम बन सकते हैं।

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन स्वास्थ्य में कमी महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम भी न उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज अत्यधिक भागदौड़ रहेगी। शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आ सकती है।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन उदास रहेगा। व्यापार व्यवसाय में हानि की आशंका है। आज किसी को उधार ना दें। पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)naidunia_image

 

 

आज पुराना विवाद उभरकर आ सकता है। आज कानूनी शिकंजे में फंसने का डर है। किसी कोर्ट-कचहरी के केस में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद दायित्व मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करने का फैसला कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button