Jabalpur में तिरंगा लेकर नर्मदा तैरकर कीं पार, सड़कों पर निकले पुलिस अफसर"/>

Jabalpur में तिरंगा लेकर नर्मदा तैरकर कीं पार, सड़कों पर निकले पुलिस अफसर

HighLights

  • ध्वजारोहण कार्यक्रम कमला नेहरू नगर पार्क गढ़ा मेन रोड पर आयोजित होगा।
  • कई स्थानों पर तिरंगे का वितरण भी किया गया। लोगों में गजब का जोश।
  • थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली।

Jabalpur news : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शहरभर लोगों के साथ बच्‍चों में भी है। जहां थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली वहीं करीब दो वर्ष छह माह की बच्‍ची ने भी नर्मदा तैरकर पार की, जिसे देखकर लोगों में जोश भर गया।

naidunia

पुलिस अधिकारी और जवान तिरंगे लेकर सड़कों में उतरे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को एडीजीपी उमेश जोगा, डीआइजी आरआरएस परिहार और एसपी तुषारकांत विद्यार्थी समेत सभी पुलिस अधिकारी और जवान तिरंगे लेकर सड़कों में उतरे। पुलिस लाइंस से शुरू हुआ तिरंगा पैदल मार्च पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचा। जिसके बाद थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कई स्थानों पर तिरंगे का वितरण भी किया गया।

 

naidunia

 

हर घर लहराएगा तिरंगा

जेडीए आवासीय कल्याण महासंघ स्नेह नगर विकास समिति के संयोजन में हर घर तिरंगा लहराया जाएगा आज समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा घर-घर जाकर हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया ,नागरिकों से अपील की गई राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान देशभक्ति का भाव पैदा करने इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया लोगों से अपील विनोद दुबे ने की है, घरों में संस्थानों में तिरंगा फहराने हेतु निवेदन किया गया है। राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शन करने यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। लेबर चौक पर विनोद दुबे अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना, विनोद दुबे आर के जैन, आर एस पांडे ,बजरंगी शर्मा ,यु वी अंबास, कमल दीक्षित, आदि ने भी घर-घर झंडा प्रतिष्ठानों में झंडे का वितरण किया।

naidunia

ध्वजारोहण कमला नेहरू नगर पार्क गढ़ा मेन रोड पर होगा

ध्वजारोहण मुख्य अतिथि उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना एवं वीर शहीद पत्नी सुनीता शुक्ला जी उनके निवास में कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ जाकर सम्मानित करेगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम 9:15 कमला नेहरू नगर पार्क गढ़ा मेन रोड पर आयोजित होगा। राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित होगी एवं बच्चों के वक्तव्य भी होंगे शहीदों के चित्रों की चित्रांजलि प्रदर्शित होगी उपस्थिति की अपील धनंजय बाजपेई अखिलेश मेहता विजय गुप्ता विनय शर्मा बिंदु शुक्ला विवेक गुप्ता राकेश चक्रवर्ती जय नारायण साहू संतोष केसरवानी बृजेश केसरवानी आदमी ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button