Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन इन नियमों का करें पालन, वरना भगवान शिव हो जाएंगे नाराज"/>

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन इन नियमों का करें पालन, वरना भगवान शिव हो जाएंगे नाराज

HIGHLIGHTS

  1. इस महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी 2024 को रखा जाएगा।
  2. प्रदोष व्रत वाले दिन महिलाओं को शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए।
  3. इस दिन किसी को भी अपशब्द कहने से बचना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Pradosh Vrat 2024: शिव पुराण के अनुसार, हर माह की त्रयोदशी तिथि उस दिन होती है, जब भगवान शंकर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं और इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इस महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। प्रदोष व्रत को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए।

प्रदोष व्रत तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी 2024, बुधवार को रखा जाएगा। माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 फरवरी को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी। यह 22 फरवरी 2024 को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी।

प्रदोष व्रत नियम

    • प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सिंदूर, हल्दी, तुलसी, केतकी और नारियल का पानी बिल्कुल भी न चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ क्रोधित हो जाते हैं।
    • प्रदोष व्रत वाले दिन महिलाओं को शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से माता पार्वती के क्रोध का सामना करना पड़ता है।
    • इस दिन शराब, मांस, प्याज, लहसुन, तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • इस दिन किसी को भी अपशब्द कहने से बचना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत के दिन देर तक सोना नहीं चाहिए।
    • व्रत करने वालों को अन्न, चावल और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत वाले दिन काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button