Sawan Purnima 2024: क्यों महत्वपूर्ण मानी जाती है सावन पूर्णिमा, पढ़िए इससे जुड़ी जरूरी बातें"/>

Sawan Purnima 2024: क्यों महत्वपूर्ण मानी जाती है सावन पूर्णिमा, पढ़िए इससे जुड़ी जरूरी बातें

भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रावण पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। यह पूर्णिमा सावन के महीने में पड़ती है, इसलिए इसे श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। कहा जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी के रूप गायत्री माता का जन्म भी सावन पूर्णिमा के दिन ही हुआ था, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

HIGHLIGHTS

  1. सावन माह 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा।
  2. 19 अगस्त को ही सावन पूर्णिमा मनाई जाएगी।
  3. सावन पूर्णिमा पर पितरों का तर्पण किया जाता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan Purnima 2024: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान व्रत, स्नान और दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। उत्तर भारतीय राज्यों में श्रावण माह को सावन माह कहा जाता है, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सावन माह 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। 19 अगस्त 2024 को ही सावन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। आइए, जानते हैं कि सावन पूर्णिमा क्यों महत्वपूर्ण मानी जाती है और इससे कौन-से कार्य करने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button