प. बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग हुईं ममता बनर्जी, पढ़िए कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया"/>

प. बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग हुईं ममता बनर्जी, पढ़िए कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया

HIGHLIGHTS

  1. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीट हैं
  2. कांग्रेस ने 8 से 14 सीट मांगी थी
  3. सीट शेयरिंग पर बात बनती नजर नहीं आ रही

एजेंसी, कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि सीटों के बंटवारे को लेकर उनका प्रस्ताव कांग्रेस ने नहीं माना, इसलिए पश्चिम बंगाल में टीएमसी सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में से कांग्रेस को 2 सीट का ऑफर दिया था। जाहिर तौर पर यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हुई।
 
सीट शेयरिंग को लेकर हमने कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था। कांग्रेस ने उसे मानने से इनकार कर दिया। इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कांग्रेस ने हमले संपर्क नहीं साधा। – ममता बनर्जी
 

कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी के बयान पर जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी, जो अभी असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान असम में हैं। जयराम ने कहा, ममता बनर्जी ने वादा किया था कि भाजपा को सब मिलकर हराएंगे। उनके बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमें अभी भी उम्मीद है कि कोई न कोई बीच का रास्ता निकलेगा और सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लंबे रास्ते में स्पीड ब्रेकर तो आते ही हैं।

West Bengal Lok Sabha Elections 2024: Congress Vs TMC In Sear Sharing

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 8 से 14 सीट की मांग टीएमसी के सामने रखी थी। इस पर अब ममता बनर्जी ने अपना रुख साफ कर दिया था। कालीघाट में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में देरी कर रही है। इससे नुकसान हो रहा है।

केसी त्यागी ने दिए संकेत, क्या बिहार में भी होगा खेला

ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद बिहार में हलचल तेज है। जदयू नेता केसी त्यागी ने ममता के फैसले के बाद कांग्रेस पर ही निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। जिस तरह से नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज हैं, आशंका जताई रही है कि किसी भी पल बिहार में भी बड़ा खेल हो सकता है।

naidunia_image

कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस देशभर में 300 सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने बाकी सीटें भी क्यों छोड़ी है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button