Lok Sabha Chunav 2024: क्या चुनाव से पहले ही ध्वस्त हो गया इंडिया गठबंधन, क्या रहे कारण, आगे क्या होगा"/>

Lok Sabha Chunav 2024: क्या चुनाव से पहले ही ध्वस्त हो गया इंडिया गठबंधन, क्या रहे कारण, आगे क्या होगा

HIGHLIGHTS

  1. बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग हुईं ममता बनर्जी
  2. कांग्रेस की बेरुखी और अड़ियलपन को बताया जिम्मेदार
  3. बिहार में भी नीतीश कुमार ले सकते हैं बड़ा फैसला

एजेंसी, कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए बनाए गए INDIA गठबंधन में उस समय बहुत बड़ी दरार पड़ गई, जब ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया कि TMC पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस या वाम दलों के साथ सीटों का बंटवारा नहीं होगा।

क्या चुनाव से पहले ही बिखर गया इंडिया गठबंधन

ममता बनर्जी के इस रुख के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडिया गठबंधन टूट गया है? विपक्ष की रणनीति पर नजर रखने वाले बताते हैं कि इंडिया कभी कोई गठबंधन नहीं था। दल साथ तो आए थे, लेकिन उनके पास कोई रणनीति नहीं थी कि भाजपा का सामना कैसे करेंगे?

naidunia_image

कांग्रेस का घमंडिया रूख ले डूबा

नीतीश कुमार के बाद अब ममता बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में बहुत देर कर रही है। यही कारण है कि इन क्षेत्रीय दलों के सब्र का बांध अब टूट रहा है और वे कांग्रेस को उसके मुंह पर दो टूक जवाब देने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश में भी यही हो रहा है। अखिलेश यादव जब भी कांग्रेस को सीट शेयरिंग पर बैठक करने के लिए कहते हैं, तो कांग्रेस कहती है कि उसने अभी तय नहीं किया है कि किन सीटों पर चुनाव लड़ना है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस बिग ब्रदर जैसा बर्ताव कर रही है।

आगे क्या होगा

आगे कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी होने वाली है। इंडिया गठबंधन के अन्य दलों में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है, जो अब खुलकर सामने आ सकता है। क्षेत्रीय दल कांग्रेस को अपनी शर्तों पर नचा सकते हैं। कांग्रेस को कम सीटों पर समझौता करना पड़ सकता है।

विवाद आगे बढ़ा और कांग्रेस को बहुत ही कम सीटें मिलीं, तो वह गठबंधन से अलग भी हो सकती है। ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा और फायदा भाजपा को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button