Republic Day 2024: देशभक्ति पर आधारित है ये फीमेल लीड फिल्म्स, बॉक्स ऑफिस पर रहीं सुपरहिट"/>

Republic Day 2024: देशभक्ति पर आधारित है ये फीमेल लीड फिल्म्स, बॉक्स ऑफिस पर रहीं सुपरहिट

HIGHLIGHTS

  1. देशभक्ति पर आधारित ऐसी कई फिल्में बनी हैं।
  2. ये सभी फिल्में फीमेल लीड के इर्द-गिर्द घूमती हैं।
  3. रिपब्लिक डे पर मनोरंजन के लिए ये फिल्में बेस्ट हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Republic Day 2024: त्योहार हो या फिर कोई खास दिन, बॉलीवुड का नाता हर खास पल से रहा है। बाॅलीवुड अपने अंदाज में हर खास दिन को दर्शकों के सामने पेश किया है। 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाता है। ऐसे में देशभक्ति पर आधारित ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आज हम आपके लिए ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो देशभक्ति पर आधारित है और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। इतना ही नहीं, ये सभी फिल्में फीमेल लीड के इर्द-गिर्द घूमती हैं। आइए, देखें वो फिल्में कौन-सी हैं।

राजी

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म राजी दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाती है, जो अपने देश के लिए सरहद पार शादी कर लेती है और एक गुप्त एजेंट की भूमिका निभाती है।

naidunia_image

गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल

भारत और पाकिस्तान के कारगिल युद्ध पर बनी फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल एक बायोपिक है। यह एयरफोर्स ऑफिसर गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है।

naidunia_image

तेजस

तेजस फिल्म कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। फिल्म में कंगना रनोट ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा ने किया है। कंगना ने इस फिल्म में वायु सेना पायलट तेजस गिल का किरदार निभाया है।

naidunia_image

मैरी कॉम

मैरी कॉम फिल्म एक बायोपिक है। यह बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी और गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में दर्शन कुमार नजर आए थे।

naidunia_image

नीरजा

नीरजा फिल्म फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि नीरजा बहादुरी से फ्लाइट में बैठे यात्रियों की जान बचाती है। सोनम कपूर फिल्म में लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button