Bigg Boss 18 में धमाका करेंगी मध्य प्रदेश की एक्ट्रेस चाहत पांडे, AAP के टिकट पर दमोह सीट से लड़ा था विधानसभा चुनाव

चाहत पांडे भले ही 2023 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई थीं, लेकिन तब भी उनकी खूबसूरती की बहुत चर्चा हुई थी। चाहत ने 17 साल की उम्र में टीवी शो ‘पवित्र बंधन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तेनालीराम, राधा कृष्णन, सावधान इंडिया, नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में काम किया।

HighLights

  1. इस बार भी सलमान खान करेंगे बिग बॉग 18 को होस्ट
  2. कंटेस्टेंट को लेकर अटकलें जारी, सामने आए 14 नाम
  3. निया शर्मा और शोएब इब्राहिम को कंफर्म माना जा रहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर (Bigg Boss 18)। सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। प्रोमो रिलीज होने के बाद यह बेकरारी और बढ़ गई है। अब शो का हिस्सा बनने वाली एक और पार्टिसिपेंट को लेकर खबर आई है।

खबर है कि मध्य प्रदेश मूल की एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chahat Pandey) भी बिग बॉस का हिस्सा होंगी। चाहत पांडे ने कई सीरियल में काम किया है। ‘लड़का आंख मारे’ गाने पर उनका एक डांस वीडियो भी बहुत वायरल हुआ था।

naidunia_image

Who is Chahat Pandey: दमोह सीट से लड़ा था विधानसभा चुनाव

  • चाहत को लेकर कहा जा रहा है कि वे अपनी खूबसूरती के साथ ही सादगी से बिग बॉस के घर में सभी का दिल जीत सकती हैं।
  • एक्टिंग के अलावा चाहत राजनीति में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। हालांकि सियासत में उनको मनचाही सफलता नहीं मिली।
  • चाहत ने दमोह सीट से 2023 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव से ठीक पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं।
  • उसी साल जून में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल होने के बाद चाहत ने बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया को चुनौती दी थी।
  • हालांकि, उनको करारी हार का सामना करना पड़ा। मलैया 51,000 वोटों से जीते थे और चाहत चौथे नंबर पर रही थीं।

naidunia_image

कब से शुरू होगा बिग बॉस 18

बिग बॉस 18 के शुरू होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि सलमान खान का यह शो 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। प्रोमो जारी होने के बाद बिग बॉस 18 की थीम भी सामने आ गई है।

थीम के मुताबिक, इस बार बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट का फ्यूचर भी देख सकेंगे। वहीं, अब तक शोएब इब्राहिम और धीरज धूपर जैसे फेमस एक्टर के शो का हिस्सा बनने की खबरें आ चुकी हैं।

Bigg Boss 18 Contestants List: संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट में चाहत का नाम

  1. ईशा कोपिकर
  2. धीरज धूपर
  3. कनिका मान
  4. निया शर्मा
  5. शोएब इब्राहिम
  6. चाहत पांडे
  7. दिग्विजय राठी
  8. कशिश कपूर
  9. जान खान
  10. सोनल वेंगुर्लेकर
  11. मैक्सटर्न
  12. रित्विक धनजानी
  13. समीरा रेड्डी हैं।

(नोट: इस लिस्ट की हम ऑफिशियल पुष्टि नहीं करते हैं। एनडीए (नो-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) के अनुसार पार्टिसिपेंट्स लास्ट मोमेंट तक नाम को डिस्क्लोज नहीं करते हैं।)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button