Jawan Release: जानिए शाहरुख की ‘जवान’ में क्या है खास, फिल्म देखने से पहले जान लें ये जरूरी डिटेल्स"/>

Jawan Release: जानिए शाहरुख की ‘जवान’ में क्या है खास, फिल्म देखने से पहले जान लें ये जरूरी डिटेल्स

HIGHLIGHTS

  1. जवान फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं।
  2. फिल्म वर्ल्डवाइड 10000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
  3. सेंसर बोर्ड की ओर से इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला।

Jawan Release: आखिरकार शाहरुख खान के फैंस का इंतजार खत्म हुआ है। ‘जवान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद लोग अपना रिव्यू भी देने लगे। दर्शकों से मिले रिस्पॉन्स के मुताबिक कहा जा सकता है कि फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है। बता दें कि शाहरुख की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। एक्टर की हर एक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। 7 सितंबर यानी आज जवान दुनियाभर में रिलीज हो गए है।

इतना रहा जवान का स्क्रीन काउंट

इसी बीच ‘जवान’ के स्क्रीन काउंट की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इस फिल्म को करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ओवरसीज ये आंकड़ा 4500 स्क्रीन्स के आसपास है। इस हिसाब से ‘जवान’ फिल्म वर्ल्डवाइड 10000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इससे पहले भी इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भी इंडिया में 5500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में यह करीब 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। ‘पठान’ फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म जवान की समय सीमा 2 घंटे 49 मिनट के आसपास है।

हर उम्र के लोग देख सकते हैं जवान

सेंसर बोर्ड की ओर से इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है, जिसे हर उम्र के लोग फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। ‘जवान’ फिल्म शाहरुख के लिए काफी खास है, क्योंकि इस फिल्म में वे अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस बात को शाहरुख ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दुबई के बुर्ज खलीफा पर शेयर किया था। सभी रोल में एक्टर का लुक काफी शानदार दिखाई दे रहा है। इस फिल्म से शाहरुख पहली बार बाल्ड लुक में दिखाई दिए। साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने जवान फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

24 घंटे मौजूद जवान के शो

‘जवान’ फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। इसके साथ ही विजय सेतुपति भी फिल्म में निगेटिव रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग में इतना क्रेज देखने को मिला था कि इसे मद्देनजर रखते हुए देश के कई अलग-अलग राज्यों में मॉर्निंग शो और लेट नाइट शो की शुरुआत की गई। मुंबई के गैटी सिनेमा हॉल में सुबह 6 बजे से जवान के मॉर्निंग शो की शुरुआत हुई है। 8 सितंबर को बंगाल के रायगंज में लेट नाइट 2.15 बजे से फिल्म के शो दिखाए जाएंगे। कई जगह सुबह 5.30 बजे से स्क्रीनिंग भी रखी गई है। शाहरुख की जवान के लिए 24 घंटे सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग मौजूद रहने वाली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button