पठान के सेट पर क्रू के साथ मस्ती करते शाहरुख खान की फोटो वायरल, डिंपल पर फिदा हुए फैंस

शाहरुख खान की फिल्म पठान का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कई तरह की विवादों से घिरने के बाद फिल्म ने लोगों के मन में उत्सुकता भर दी है। वहीं 2018 में फिल्म जीरो के बाद ये शाहरुख की अगली फिल्म है। उनके फैंस को उनका लंबे समय से एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने का इंतजार था। फिल्म पठान के साथ शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पठान के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को और उत्साहित कर दिया है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक नई तस्वीर सामने आई है और उनके फैंस इस पर फिदा हो रहे हैं।

रविवार को पठान के सेट से शाहरुख की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्रू मेंबर्स में से एक ने इंस्टाग्राम पर किंग खान के साथ तस्वीर शेयर की। तस्वीर में, फिल्म की क्रू के साथ मस्ती करते शाहरुख दिख रहे हैं। फिल्म क्रू सुपरस्टार को उठाते हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सिद्धार्थ आनंद भी हैं। शाहरुख फोटो में फुल स्माइल देते दिख रहे हैं और उनकी डिंपल वाली स्माइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

लंबे बालों में शाहरुख हैंडसम लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि तस्वीर झूमे जो पठान गाने की शूटिंग के दौरान ली गई थी। तस्वीर के साथ, क्रू मेंबर ने लिखा, ये नाम क्यों पड़ा, कैसे पड़ा, इसके लिए थोड़ा इंतजार किजिए, जल्दी मिलते हैं, पठान से!!! 25 जनवरी 2023 केवल सिनेमाघरों में! 

तस्वीर शेयर होने के तुरंत बाद, फैंस शाहरुख के लुक, स्माइल और डिंपल पर फिदा नजर आए। एक फैन ने कमेंट किया, हमारे शाहरुख खान के साथ ऐसा व्यवहार करने के लिए धन्यवाद, आप सभी रत्न हैं। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, कितना प्यारा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button