Filmfare Awards 2024 Full List Of Winners: ’12वीं फेल’ का जलवा, आलिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, रणबीर कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, देखिए पूरी लिस्ट"/>

Filmfare Awards 2024 Full List Of Winners: ’12वीं फेल’ का जलवा, आलिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, रणबीर कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, देखिए पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS

  1. 69वें फिल्मफेयर में 12वीं फेल का रहा दबदबा
  2. पहली बार अवार्ड समारोह का गुजरात में किया गया आयोजन
  3. बेस्ट डेब्यू (अभिनेत्री) का अवार्ड सलमान खान की भांजी अलीजे को

एजेंसी, मुंबई। गुजरात के गांधीनगर में रविवार को आयोजित 69वें फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में रियल पति-पत्‍नी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनकी फिल्म क्रमश: एनिमल और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए अवार्ड से नवाजा गया। हालांकि अवार्ड में दबदबा विक्रांत मेस्सी अभिनीत फिल्म 12वीं फेल का रहा।

इस फिल्‍म को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत कुल चार अवार्ड मिले। इसी फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) के अवार्ड से अभिनेता विक्रांत मेस्सी को नवाजा गया। यह फिल्‍म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगानी पर आधारित है।

फिल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तो शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजा गया। जबकि फिल्‍म डंकी के लिए विक्‍की कौशल को सर्वश्रेष्‍ठ सह अभिनेता का अवार्ड मिला।

naidunia_image

वहीं बेस्ट डेब्यू (अभिनेत्री) का अवार्ड अभिनेता सलमान खान की भांजी अलीजे को फिल्म फर्रे के लिए, जबकि पुरुष श्रेणी में यह अवार्ड आदित्य रावल को फिल्म फराज के लिए दिया गया। आदित्य अभिनेता परेश रावल के बेटे हैं। फिल्म धक धक के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार तरुण डुडेजा को मिला।

यह पहली बार है जब अवार्ड समारोह का आयोजन गुजरात में किया गया। समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद थे।

फिल्म एनिमल में अर्जन वैल्ली गाने को अपनी आवाज देने वाले गायक भूपिंदर बब्‍बल को सर्वश्रेष्ठ गायक जबकि शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने के लिए शिल्पा राव को सर्वश्रेष्ठ गायिका का अवार्ड प्रदान किया गया। बेशर्म गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई गेरुआ रंग की बिकनी को लेकर पिछले साल काफी विवाद भी हुआ था।

    • सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म : 12वीं फेल
    • सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक : विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
    • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री : आलिया भट्ट (राकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता : रणबीर कपूर (एनिमल)
    • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्‍स) : रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे) और शेफाली शाह ( थ्री आफ अस)
    • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता (क्रिटिक्‍स) : विक्रांत मेस्‍सी फिल्‍म (12वीं फेल)
    • सर्वश्रेष्‍ठ फिल्म (क्रिटिक्‍स) – जोरम
    • सर्वश्रेष्‍ठ सह अभिनेता : विक्‍की कौशल (डंकी)
    • सर्वश्रेष्‍ठ सह अभिनेत्री : शबाना आजमी (राकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • बेस्ट म्यूजिक एलबम : प्रीतम (एनिमल)
    • बेस्ट डायलाग : इशिता मोइत्रा (राकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • सर्वश्रेष्ठ कहानी : अमित राय (ओएमजी2) और देवाशीष मखीजा संयुक्त रूप से
    • सर्वश्रेष्ठ गायक : भूपिंदर बब्‍बल (एनिमल)
    • सर्वश्रेष्ठ गायिका : शिल्पा राव (पठान)
    • सर्वश्रेष्ठ गीतकार : अमिताभ भट्टाचार्य (जरा हट के जरा बचके)
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले : विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button