इस फेमस एक्ट्रेस ने शुरू किया था भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टाॅक शो, इतने सालों तक हुआ था स्ट्रीम"/>

इस फेमस एक्ट्रेस ने शुरू किया था भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टाॅक शो, इतने सालों तक हुआ था स्ट्रीम

HIGHLIGHTS

  1. सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स अपने फैंस से काफी कनेक्टेड रहते हैं।
  2. कई टाॅक शो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।
  3. भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो साल 1972 में शुरू हुआ था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Tabassum First Tv Talk Show: टॉक शोज हमेशा से ही काफी पॉपुलर रहे हैं। यही एक जरिया होते हैं, जब फैंस अपने फेवरेट सितारे को प्रोफेशनल और पर्सनल और ज्यादा जान पाते हैं। हालांकि, आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स अपने फैंस से काफी कनेक्टेड रहते हैं। लेकिन टाॅक शो पर फैंस को उनके कई सवालों के जवाब मिल जाते हैं। ये टाॅक शो टीवी और ओटीटी के साथ अब यूट्यूब पर भी देखने को मिलते हैं। जिसे पॉडकास्ट कहा जाता है। इनमें सेलिब्रिटीज को बुलाकर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें की जाती है।

क्या आप जानते हैं कि टीवी पर पहला सेलिब्रिटी टॉक शो कौन-सा था और यह कब से शुरू हुआ था। साथ ही इसे किसने होस्ट किया। आइए, जानते हैं भारतीय टेलीविजन के पहले टाॅक शो के बारे में।

naidunia_image
 

टेलीविजन का पहला टाॅक शो कौन-सा था?

रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल और कॉफी विद करण सबसे फेमस टाॅक शो माने जाते रहे हैं। अब देसी वाइब्स विद शहनाज गिल, यूट्यूब पर सिद्धार्थ कन्नन समेत कई टाॅक शो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो साल 1972 में शुरू हुआ था। इस शो का नाम था फूल खिले हैं गुलशन गुलशन। यह दूरदर्शन पर आया करता था। दरअसल, इस शो का नाम एक गाने फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से लिया गया था।

naidunia_image

इतने लंबे समय तक चला था शो

इस शो को एक्ट्रेस-यूट्यूबर तबस्सुम गोविल ने होस्ट किया था। उस समय इस शो को काफी फेम मिला था। इतना ही नहीं, यह साल एक, दो साल नहीं, बल्कि 1972 से लेकर 1933 तक यानी कि 21 सालों तक चला था। तबस्सुम गोविल अपने शो में कई सेलेब्स को बुलाकर, उनके इंटरव्यू लेती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तबस्सुम ने बताया था कि उन्होंने एक्टर राज कपूर और हास्य अभिनेता देवेन शर्मा, उस पीढ़ी के सिर्फ दो ऐसे सेलिब्रिटी थे, जिनका उन्होंने इंटरव्यू नहीं लिया था, बाकी वे सभी के इंटरव्यू ले चुकी थीं।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button