Grey Hair: इस विटामिन की कमी से होने लगते हैं बाल सफेद, पढ़ें उपाय"/>

Grey Hair: इस विटामिन की कमी से होने लगते हैं बाल सफेद, पढ़ें उपाय

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। बालों के सुंदर होने से हमारी सुंदरता और निखकर आती है। लेकिन अब बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत देखने को मिल रही हैं। कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। पहले ऐसा व्यक्ति के 40 से 50 साल की उम्र तक पहुंचने पर ही होता था। अब तो 10 साल के बच्चे के ही सफेद बाल हो रहे हैं। उनको घर से बाहर निकलने से पहले मेंहदी व डाई का उपयोग करना पड़ रहा है। सफेद बाल की समस्या के पीछे एक खास किस्म के विटामिन की कमी कारण है। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं।

किस विटामिन की कमी के कारण बाल सफेद होते हैं?

हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। दरअसल, विटामिन बी12 हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है, तो मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। यह बालों को रंग को काला रखता है। आपका यह जानना जरूरी है कि एक बार जब फॉलिकल मेलिनन का उत्पादन बंद कर दें, तो इसको दोबारा शुरू करना असंभव होता है।

विटामिन बी12 की मदद से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनते हैं। यह आपके बालों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। बी12 के कम होने से हेयर फॉलिकल्स तक पोषण नहीं पहुंच पाता है। यह बालों को खराब कर देता है और वह सफेद पड़ने लगते हैं। उसके बाद इनका झड़ना भी शुरू हो जाता है। तनाव भी बालों के सफेद होने का कारण होता है।

ऐसे करें बचाव

    • बी12 से भरपूर भोजन को डाइट में करें शामिल
    • मांस, मछली, दूध-दही के सेवन से विटामिन बी12 मिलता है।
    • धूम्रपान करने से बी12 कम होता है।
    • विटामिन b12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
    • तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए।

डिस्केलेमर

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नई दुनिया की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button