कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, शिंदे शिवसेना में होंगे शामिल"/>

 कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, शिंदे शिवसेना में होंगे शामिल

Milind Deora महाराष्ट्र में पार्टी के युवा नेता है और दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले बड़ा झटका
  2. दक्षिण मुंबई से सांसद रहे हैं मिलिंद देवड़ा
  3. उद्धव ठाकरे चाहते हैं कांग्रेस उनके उम्मीदवार के लिए छोड़ दे यह सीट

एजेंसी, मुंबई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद और युवा नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

 
 

मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। मिलिंद दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे हैं। हालांकि पिछले दो चुनावों (2014 और 2019) में उन्हें भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार अरविंद सावंत के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है।

 

 

मिलिंद देवड़ा ने क्यों छोड़ी कांग्रेस

 

मिलिंद देवड़ा से इस बड़े फैसले के पीछे उद्धव ठाकरे का जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के दौरान उद्धव ने कहा है कि दक्षिण मुंबई सीट वे अपने पास रखा चाहते हैं, क्योंकि वहां से अभी उद्धव गुट के अरविंद सावंत सांसद है।

 

ऐसे में मिलिंद देवड़ा को आशंका है कि कांग्रेस उनका पत्ता काट सकती है। अब कहा जा रहा है कि वे शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

 

भारत जोड़ों न्याय यात्रा से पहले झटका

 

मिलिंद देवड़ा ने यह फैसला उस दिन लिया, जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ों न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। अब महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई में कांग्रेस की परेशानी बढ़ने वाली है।

 

 

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button