Karnataka: हिंदू कार्यकर्ता के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, 31 साल पुराने अयोध्या मामले में कांग्रेस सरकार ने की गिरफ्तारी"/>

Karnataka: हिंदू कार्यकर्ता के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, 31 साल पुराने अयोध्या मामले में कांग्रेस सरकार ने की गिरफ्तारी

एएनआई, हुबली। कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने कहा कि गलत करने वालों को सजा दी जा रही है।

कर्नाटक विधानसभा के एलओपी आर. अशोक ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार गुंडागर्दी कर रही है। वे हिंदू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। वे गंदी राजनीति कर रहे हैं।

गलत करने पर कार्रवाई- सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि जिन्होंने गलत किया है, क्या हमें उन लोगों को दंडित करने की आवश्यकता नहीं है। क्या वे (भाजपा) यह कहकर विरोध कर रहे हैं कि उन्हें दंडित नहीं किया जाना चाहिए? आपको उनसे पूछना चाहिए कि अब विरोध करने के पीछे उनका इरादा क्या है? वे केवल राजनीति कर रहे हैं। जिन्होंने अपराध किया है हम केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button