Pine Nuts Benefits: गर्म होती है चिलगोजे की तासीर, सर्दियों में हीटर के तरह करता है काम, जानें इसे खाने के फायदे"/>

Pine Nuts Benefits: गर्म होती है चिलगोजे की तासीर, सर्दियों में हीटर के तरह करता है काम, जानें इसे खाने के फायदे

HIGHLIGHTS

  1. चिलगोजे को पाइन नट्स के नाम से भी जाना जाता है।
  2. यह एक हेल्दी नट है, जो दुनिया के सबसे महंगे ड्राई फ्रूट्स में भी गिना जाता है।
  3. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या डायबिटीज के मरीजों के लिए यह दवा के समान काम करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। सर्दियों के मौसम में ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिनकी तासीर गर्म होती है। ठंड के मौसम में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है, ऐसे में किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए चिलगोजे का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। चिलगोजे के महत्व के बारे में आयुर्वेद में विस्तार से बताया गया है। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉक्टर अखिलेश भार्गव चिलगोजे के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

हेल्दी नट है चिलगोजा

चिलगोजे को पाइन नट्स के नाम से भी जाना जाता है। यह एक हेल्दी नट है, जो दुनिया के सबसे महंगे ड्राई फ्रूट्स में भी गिना जाता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या डायबिटीज के मरीजों के लिए यह दवा के समान काम करता है। पाइन नट्स कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए 10-15 चिलगोजे का सेवन करना पर्याप्त होता है।

कम लगती है भूख

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज 10-15 चिलगोजे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पाइन नट्स से बने हुए तेल का सेवन करने से भी शरीर का वजन कम किया जा सकता है। पाइन नट्स में पिनोलेनिक नाम का फैटी एसिड होता है, जो ज्यादा भूख नहीं लगने देता है। इसके अलावा चिलगोजे में फाइबर के साथ-साथ भरपूर एनर्जी होती है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाकर रखता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, आयरन और प्रोटीन भी होता है, जो शरीर थकान को दूर करते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाता है चिलगोजा

सर्दियों के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में चिलगोजे का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। पाइन नट्स में कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। चिलगोजे का सेवन टाइप-2 डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button