Drinks For Strong Bones: 40 के उम्र के बाद कमजोर होने लगती है हड्डियां, रोज पिएं ये ड्रिंक्स"/>

Drinks For Strong Bones: 40 के उम्र के बाद कमजोर होने लगती है हड्डियां, रोज पिएं ये ड्रिंक्स

Drinks For Strong Bones संतरे का रस संतरे के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

HIGHLIGHTS

  1. 40 साल की उम्र के बाद लोगों को कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  2. 40 साल की उम्र के बाद हड्डियां भी कमजोर होने लगती है।
  3. कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर डायट लेना बेहद जरूरी होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। शरीर को मजबूत बनाए रखने में हड्डियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अक्सर देखा जाता है कि 40 साल की उम्र के बाद लोगों को कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल 40 साल की उम्र के बाद हड्डियां भी कमजोर होने लगती है और ऐसे में कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर डायट लेना बेहद जरूरी होता है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, 40 साल की उम्र के बाद इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

 
 

संतरे का रस

 

संतरे के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यदि रोज संतरे का जूस पीते हैं तो मांसपेशियों के साथ-साथ सभी अंगों को मजबूती मिलती है।

 

ब्रोकली का रस

 

ब्रोकली कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन-के का एक शानदार स्रोत है। ब्रोकली का रस यदि रोज पीते हैं तो इससे मधुमेह, कैंसर, हाई बीपी की समस्या नहीं होती है। इससे दांत भी कमजोर नहीं होते हैं। ब्रोकली हड्डियों के लिए यह सुरक्षा कवच के समान होती है।

 

रोज पिएं 1 गिलास दूध

दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन-ए और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए गाय के दूध का सेवन ज्यादा करना चाहिए। दूध में बादाम मिलाकर भी पी सकते हैं।

ग्रीन स्मूदी

 

पालक के साथ कुछ अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों के तैयार की हुई ग्रीन स्मूदी का सेवन करने से भी शरीर को भरपूर कैल्शियम प्राप्त होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी उच्च मात्रा में होते हैं। इससे हड्डियों की ताकत में सुधार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button