शिक्षक का बेटा कैसे बना यूट्यूब का किंग, पढ़ें एल्विश यादव का सफर"/>

शिक्षक का बेटा कैसे बना यूट्यूब का किंग, पढ़ें एल्विश यादव का सफर

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी इस बार मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही है। एल्विश पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी दिखाई दे रही है।

HIGHLIGHTS

  1. फिर विवादों में घिर गए एल्विश यादव।
  2. सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप।
  3. एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी इस बार मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही है। एल्विश पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी दिखाई दे रही है। नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल करने पर एल्विश यादव पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

 
 

नोएडा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सेक्टर 49 से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पांच आरोपियों से पांच कोबरा सहित 9 सांप बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ की तो सभी ने एल्विश यादव का नाम लिया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस एल्विश की तलाश शुरू कर दी है। एल्विश ने इस दौरान सफाई में कहा कि झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

 

शिक्षक का बेटा कैसे बना यूट्यूब किंग

एल्विश के पिता राम अवतार यादव पेशे से शिक्षक हैं। उनकी मां सुषमा यादव हाउस वाइफ हैं। एल्विश ने बहुत छोटी उम्र से अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया था। यूट्यूब चैनल पर एल्विश हरयाणवी स्वैग के कॉमेडी वीडियो डाला करते थे। एल्विश के यह वीडियो धीरे-धीरे लोगों को पसंद आने लगे। आज वह सोशल मीडिया के किंग बन गए हैं। एल्विश यादव ने अपने वीडियो में कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को रोस्ट भी किया था। उन्होंने सलमान खान को भी रोस्ट भी किया है।

 

बिग बॉस विनर का पहना ताज

एल्विश यादव ने यूट्यूब पर ‘Elvish Yadav Vlogs’ नाम से चैनल की शुरुआत की। वह इस चैनल पर अपने डेली के वीडियो डाला करते हैं। उसके बाद एल्विश को बिग बॉस ओटीटी का ऑफर मिला। एल्विश बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस से जुड़े। उनके जुड़ने के बाद बिग बॉस टीआरपी अच्छी हुई। उनका हरियाणवी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। बिग बॉस के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि कोई वाइल्ड कार्ड बिग बॉस का खिताब जीता हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button