Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली, नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त व मान्यता"/>

Dev Deepawali 2023: इस साल कब है देव दीपावली, नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त व मान्यता

Dev Deepawali 2023: पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर को दोपहर 3.53 मिनट 27 नवंबर को दोपहर 2.45 मिनट तक रहेगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। Dev Deepawali 2023: दिवाली के बाद देव दीपावली मनाई जाती है। देव दिवाली कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होती है। इस साल देव दीपावली बेहद शुभ है। इस दिन तीन शुभ योग रहेंगे।

 
 

कब है देव दीपावली?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर को दोपहर 3.53 मिनट 27 नवंबर को दोपहर 2.45 मिनट तक रहेगी। देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष व्यापिनी मुहूर्त में मनाई जाती है। ऐसे में 26 नवंबर को देव दिवाली मनाई जाएगी

देव दीपावली पर शुभ योग

देव दीपावली पर रवि, परिघ और शिव योग है। रवि योग सुबह 6.52 बजे से शुरू होकर दोपहर 2.05 मिनट तक रहेगा। परिघ योग सुबह से लेकर रात्रि 12.37 मिनट तक रहेगा। उसके बाद शिव योग शुरू होगा, जो कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि तक रहेगा।

देव दीपावली शुभ मुहूर्त

देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त शाम 5.08 मिनटे से शाम 7.47 मिनट तक प्रदोष काल में रहेगा।

देव दीपावली क्यों मनाई जाती है?

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महादेव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध करके देवताओं को उनके आतंक से मुक्त कराया था। उस समय प्रदोष काल में देवी-देवताओं ने काशी में गंगा तट पर स्नान किया। दीपक जलाएं और भगवान शिव की पूजा की। तह से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गांगा घाटों पर देव दिवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं।

 

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button