Sukhi Tulsi Upay: सूखी तुलसी से करें ये उपाय, बन जाएंगे धनवान, खूब मिलेंगे फायदे

Sukhi Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। सभी घरों में तुलसी का पौधा होता है। साथ ही रोज इस पौधे की पूजा की जाती है। घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जिस घर में तुलसी की रोज उपासना की जाती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी से जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। अगर तुलसी सूख जाए तो इसे धर्म शास्त्रों में काफी अशुभ माना गया है। तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाए तो सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी का सूखना है अशुभ

 

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। साथ ही तुलसी के पौधे के सूखने को लेकर भी कई बातें कही गई है। तुलसी का पौधा अगर सूख जाए तो संकट लेकर आता है। अगर घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत सम्मान पूर्वक नदी या जलाशय में प्रवाहित कर दें। सूखा तुलसी का पौधा भले ही अशुभ माना जाता है, लेकिन धर्म-शास्त्रों में सूखी तुलसी के कुछ उपाय बताए गए हैं। ये उपाय व्यक्ति को धनवान बना देते हैं।

सूखी तुलसी से जुड़े उपाय

 

– धनवान बनने के लिए सूखी तुलसी की पत्तियों लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी के पास या उसके अंदर रख दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और खूब धन-दौलत देती हैं।

– भगवान कृष्ण को स्नान कराते समय रोज सूखी तुलसी के पत्ते पानी में डालने चाहिए। ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन-दौलत और सुख-समृद्धि आएगी।

भगवान कृष्ण को भोग लगाते समय मिठाई में सूखी तुलसी जरूर डालें। रोजाना इस उपाय को करने से आपको खूब लाभ मिलेगा। साथ ही जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button