Pregnancy Care: गर्भावस्था के दौरान महिलाएं खाएं ये न्यूट्रिएंट्स, मां और बच्चे रहेंगे हेल्थी"/>

Pregnancy Care: गर्भावस्था के दौरान महिलाएं खाएं ये न्यूट्रिएंट्स, मां और बच्चे रहेंगे हेल्थी

हेल्थ डेस्क, इंदौर। महिलाओं को गर्भावस्था में अपनी सेहत का खासा ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को इस दौरान हेल्थी खाना-पान करना चाहिए, क्यों कि इसका सीधा असर उनके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। वह अगर सही न्यूट्रिशन लेंगे तो बच्चा के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर दिखेगा। गर्भवास्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, ऐसे में शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। न्यूट्रिशनिस्ट, होलिस्टिक वेलनेस कोच और ईट क्लीन विद इशांका की फाउंडर, इशांका वाही ने बताया कि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान क्या खाना चाहिए।

 
 

आयरन

आयरन एनीमिया की परेशानी को दूर करने में मदद करता है। आयरन की मदद से शारीरिक कमजोरी और प्रेग्नेंसी के समय होने वाली परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। आयरन से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। हीमोग्लोबिन की मदद से शरीर में सेल्स तक ऑक्सीजन पहुंती है। उसके बाद यह फीटस को डेवलेप करती है। गर्भवती महिलाओं के बच्चे को ऑक्सीजन मिलती है।

फोलिक एसिड

फोलिड एसिड शरीर के लिए बहुत जरूरी प्रेनेटल विटामिन्स होता है। इसकी मदद से बेबी के ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड डेवलप होते हैं। फोलेट की अगर शरीर में कमी होगी तो बच्चे के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिलाओं से कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड से भरपूर चीजें खाएं।

कैल्शियम

कैल्शियम की मदद से बच्चे की हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों का विकास होता है। महिलाओं की गर्भावस्था में हड्डियों की कमजोरी की समस्या हो जाती है, क्यों कि वह सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं लेती हैं। ऐसे में बच्चा मां की हड्डियों से ऑक्सीजन लेना शुरू कर देता है, जिससे महिलाओं को हड्डी की कमजोरी की समस्या शुरू जाती है। महिलाओं को इसलिए गर्भावस्था के दौरान डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध और हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम के लिए खाना चाहिए।

Disclaimer

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button