Diwali 2023: उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे पहली मनाई गई दीपावली, फुलझड़ी से हुई आरती"/>

Diwali 2023: उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे पहली मनाई गई दीपावली, फुलझड़ी से हुई आरती

HIGHLIGHTS

  1. उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं सभी त्योहार।
  2. पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को लगाया उबटन।
  3. बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे।

Diwali 2023: उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज भस्मारती में दीपावली मनाई गई। यहां पुजारी परिवार की महिलाओं ने महाकाल को हल्दी चंदन का उबटन लगाया, जिसके बाद गर्म जल से उन्हें स्नान कराया गया। महाकाल को सोने-चांदी के आभूषणों से शृंगार किया गया, इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की गई।

 
 

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाया जाता है हर त्योहार

महाकाल को उज्जैन का राजा माना जाता है, ऐसे शहर के लोग सभी त्योहार सबसे पहले यहां मनाते हैं। दीपावली, होली, राखी सभी त्योहार भस्म आरती में ही महाकाल के आंगन में मनाए जाते हैं।

 
 

 

पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को लगाया उबटन

 

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

महाकाल मंदिर में दीपावली के दिन हुई भस्म आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। केवल आज के दिन ही महाकाल की फुलझड़ी से आरती की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button