Slipped Disc: लंबे समय तक बैठते या ड्राइव करते हैं तो स्लिप डिस्क से बचाव के लिए करें ये उपाय"/>

Slipped Disc: लंबे समय तक बैठते या ड्राइव करते हैं तो स्लिप डिस्क से बचाव के लिए करें ये उपाय

Slipped Disc स्लिप डिस्क से बचाव के लिए अपनी जीवनशैली नियमित रखें। ज्यादा वजन न बढ़ने दें। पेट ज्यादा बाहर निकलने का कारण भी रीढ़ की हड्डी पर दबाव आ सकता है और इससे स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है।

HIGHLIGHTS

  1. ज्यादा वसा युक्त डायट से बचें। रोज कम से कम 40 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से भी स्लिप डिस्क की समस्या से बचा जा सकता है।
  2. बहुत अधिक वजन उठाने से Herniated disc की समस्या बढ़ सकती है।
  3. स्लिप डिस्क होने पर कभी भी आगे की ओर झुकना नहीं चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। यदि आप ऑफिस या दुकान में लगातार बैठने का काम करते हैं तो आपको रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या हो सकता है। आजकल अनियमित जीवन शैली और लगातार एक ही स्थान पर लंबे समय तक बैठकर काम करने के लिए स्लिप डिस्क की समस्या काफी आम हो गई है। सर्दियों के मौसम में स्लिप डिस्क की होने पर भयावह दर्द होता है।

 
 

इस कारण होती है स्लिप डिस्क की समस्या

हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी के रिंग्स में जैली जैसा पदार्थ होता है। यह जैली जैसा पदार्थ ज्यादा वजन उठाने, चोट लगने या एक जैसी स्थिति में लगातार बैठने के कारण धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो जाता है। इस परिस्थिति को डिस्क बल्जिंग (Herniated disc) भी कहा जाता है। आमतौर डिस्क बल्जिंग (Herniated disc) की समस्या रीढ़ की हड्डी ने नीचे के हिस्से में ज्यादा होती है। दर्द निवारण विशेषज्ञ डॉ. अंशुल अग्रवाल के मुताबिक, स्लिप डिस्क की समस्या होने पर भूलकर भी ये गलतियां नहीं करना चाहिए।

 

 
 

भारी वजन बिल्कुल न उठाए

बहुत अधिक वजन उठाने से Herniated disc की समस्या बढ़ सकती है। स्लिप डिस्क होने पर कभी भी आगे की ओर झुकना नहीं चाहिए। झुक कर कोई भारी वजन नहीं उठाना चाहिए। ऐसा करने पर कमर के निचले हिस्से पर ज्यादा दबाव के कारण स्लिप डिस्क की समस्या बढ़ सकती है।

लंबे समय से ड्राइव या बैठना

यदि ऑफिस में लगातार एक ही स्थान पर एक ही स्थिति में लगातार बैठते हैं तो Herniated disc की समस्या गंभीर हो सकती है। ऑफिस में काम के दौरान 20-25 मिनट के अंतराल पर 10 मिनट के लिए जरूर टहलें। लगातार ड्राइविंग से भी बचें। ड्राइविंग के दौरान लगातार लगने वाले झटकों के कारण भी स्लिप डिस्क की समस्या बढ़ सकती है।

ये हैं बचाव के उपाय

स्लिप डिस्क से बचाव के लिए अपनी जीवनशैली नियमित रखें। ज्यादा वजन न बढ़ने दें। पेट ज्यादा बाहर निकलने का कारण भी रीढ़ की हड्डी पर दबाव आ सकता है और इससे स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है। ज्यादा वसा युक्त डायट से बचें। रोज कम से कम 40 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से भी स्लिप डिस्क की समस्या से बचा जा सकता है। डॉ. अंशुल अग्रवाल के मुताबिक, स्लिप डिस्क की समस्या गंभीर होने पर पहले ऑपरेशन किया जाता था, जो काफी जोखिम भरा होता था। आजकल बगैर ऑपरेशन के भी स्लिप डिस्क की समस्या का समाधान किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button