विधवा महिला पर रखता था बुरी नजर, मना करने पर बना लिया फर्जी निकाहनामा, वायरल कर किया बदनाम"/>

विधवा महिला पर रखता था बुरी नजर, मना करने पर बना लिया फर्जी निकाहनामा, वायरल कर किया बदनाम

राज्य ब्यूरो, अमरोहा। विधवा का फर्जी निकाहनामा बनाकर आरोपित युवक ने वायरल कर बदनाम कर दिया। विधवा को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो गर्दन काट कर मार दूंगी। विधवा के पति व बेटे की मौत हो चुकी है। वह घर पर अकेले रहती है। आरोपित युवक की हरकतों से परेशान होकर विधवा ने शिकायत दर्ज कराई है।

पढ़ें पूरा मामला

अमरोहा थाना के कस्बा बछरायूं में रहने वाली महिला के पति की तीन पहले मौत हो गई थी। उसके बाद वह अपने बेटे के साथ रह रही थी। इस दौरान एक सड़क हादसे में उसका बेटा भी महिला को छोड़ कर चला गया। इकलौते बेटे के जाने के बाद महिला अकेले घर में रहने लगी।

महिला के घर के पास ही रहने वाले नाजिम की उस पर गलत नजर थी। वह महिला को बार-बार परेशान किया करता था। महिला ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। एक दिन नाजिम ने महिला का रास्ता रोका और उससे बात करने की कोशिश की। महिला ने नाजिम को डांट दिया, जिससे नाजिम गुस्से में आ गया। नाजिम ने एक फर्जी निकाहनामा बनवाया और उस पर महिला के अंगूठे के फर्जी निशान लगवा दिया। निकाहनामा पर नस्सी, मुस्तकम व सायमा के हस्ताक्षर लगा दिए। यह तीनों हस्ताक्षर भी नकली थे।

गर्दन काटने की दी धमकी

नाजिम ने महिला को बदनाम करने के लिए फर्जी निकाहनामा को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को पता लगा तो उसने पुलिस से नाजिम की शिकायत की। नाजिम को पता लगा तो उसने महिला को गर्दन काटने की धमकी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button