महेंद्र सिंह धोनी बने SBI के नए ब्रांड एंबेसडर, बैंक ने बताया- प्रचार में दिखेगा माही का चेहरा"/>

महेंद्र सिंह धोनी बने SBI के नए ब्रांड एंबेसडर, बैंक ने बताया- प्रचार में दिखेगा माही का चेहरा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक देश के बड़ी सरकारी बैंक है। एसबीआई ने रविवार को यह घोषणा की कि कंपनी भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना रही है। बैंक ने बताया कि अब से बैंक के हर प्रचार में महेंद्र सिंह धोनी होंगे।

बैंक ने कहा कि धोनी एक महान क्रिकेटर हैं। उनमें यह क्षमता है कि वह तनाव की स्थिति में संयम बनाए रखते हैं। वह दबाव में साफ सोचते हैं और तेजी से निर्णय लेते हैं। धोनी की इन क्षमताओं के बारे में हर कोई जानता है। एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में धोनी सबसे अच्छा विकल्प हैं।

धोनी के ब्रांड एंबेसडर बनने पर हुई खुशी

दिनेश खारा, चेयरमैन एसबीआई ने कहा कि हमें एमएस धोनी को एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करते हुए खुशी हो रही है। एक संतुष्ट ग्राहक के रूप में धोनी का एसबीआई के साथ जुड़ाव उन्हें हमारे ब्रांड के लोकाचार का एक आदर्श व्यक्ति बनाता है। इस साझेदारी के साथ, हमारा लक्ष्य विश्वास, अखंडता और अटूट समर्पण के साथ देश और अपने ग्राहकों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button