तवांग में रक्षा मंत्री का शस्त्र पूजन, नागपुर में RSS का पथ संचलन, कोलकाता में सिंदूर खेला, देखिए फोटो"/>

तवांग में रक्षा मंत्री का शस्त्र पूजन, नागपुर में RSS का पथ संचलन, कोलकाता में सिंदूर खेला, देखिए फोटो

HIGHLIGHTS

  1. देशभर में मनाया जा रहा विजयादशमी पर्व
  2. नागपुर में आरएसएस का विशेष कार्यक्रम
  3. शाम को होगा रावण दहन

एजेंसी, नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयादशमी पूरे देश में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन कई अनूठी परंपराओं का निर्वहन भी होता है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता है। विभिन्न शहरों में पथ संचलन होता है। इसके बाद शाम को रावण दहन किया जाता है। इसके साथ ही दशहरा पर्व की शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। यहां देखिए विजयादशमी और दशहरा पर्व से जुड़ा हर अपडेट और फोटो

LIVE Vijayadashami 2023: देशभर में दशहरा पर्व की धूम

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा से सटे तवांग का दौरा किया। यहां शस्त्र पूजन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

संघ मुख्यालय में शस्त्र पूजा, संघ प्रमुख का संबोधन

नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां विशेष आयोजन हो रहा है। इस बार गायक-संगीतकार शंकर महादेवन का विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने बताया कि किस तरह देश आज विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रेशित है। मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के कारण देश सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है।

संघ प्रमुख ने आगे कहा कि 22 जनवरी को राम लला अयोध्या के भव्य मंदिर का विराजमान होने जा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा अवसर है। इस दिन हर कोई वहां नहीं जा सकता, लोग बाद में अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से जाएंगे, लेकिन उस दिन देश के हर मंदिर में विशेष आयोजन किया जा सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संस्थापक के.बी. हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य अतिथि गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी उनके साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button