त्वचा चमकाने से लेकर जोड़ों के दर्द तक बेहद उपयोगी चमेली का तेल, जानें फायदे"/>

त्वचा चमकाने से लेकर जोड़ों के दर्द तक बेहद उपयोगी चमेली का तेल, जानें फायदे

HIGHLIGHTS

  1. चमेली के तेल में कई गुण होते हैं।
  2. त्वचा पर मसाज करने से स्किन से दाग धब्बे दूर होते हैं।
  3. हड्डियों के दर्द के लिए भी फायदेमंद होता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Jasmine Oil Benefits: चमेली का तेल बहुत ही खुशबूदार होता है। इसकी महक से पूरा वातावरण महक उठता है, लेकिन इस तेल का इस्तेमाल सिर्फ बालों की खुशबू के लिए ही नहीं किया जाता है। चमेली के तेल में कई गुण होते हैं, जिससे और भी कई लाभ होते हैं। आइए, जानते हैं कि चमेली का तेल किस प्रकार उपयोगी हो सकता है।

 
 

त्वचा को बनाए आकर्षक

चमेली का तेल त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने में सहायक होता हैं। चमेली के तेल के साथ यदि बादाम का तेल मिलाया जाए, तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। इन दोनों तेल को मिलाकर त्वचा पर मसाज करने से स्किन से दाग धब्बे, कालापन और रूखापन दूर हो जाता है। इसका प्रयोग रोज करना चाहिए, इससे त्वचा सुंदर, आकर्षक और मुलायम बनती है। चमेली का तेल त्वचा के रोगों से भी रक्षा करता है।

शीघ्रपतन से दिलाए मुक्ति

चमेली के तेल में कामोत्तेजक गुण होते हैं। यह कामवासना को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शीघ्रपतन और नपुंसकता जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं। शरीर में स्तंभन शक्ति को भी बढ़ाता है, इससे पति-पत्नी में यौन संबंध भी बेहतर होते हैं।

 

जोड़ों के दर्द को करता है दूर

चमेली के तेल का इस्तेमाल हड्डियों के दर्द के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे नियमित मालिश करने से हड्डियों के दर्द के साथ ही मांसपेशियों का दर्द भी दूर होता है। शरीर की थकान भी दूर होती है। चमेली के तेल में एन्टी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसे अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाने से तनाव भी कम होता है।

चमेली के तेल से बाल होते मजबूत

चमेली का तेल बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इससे बालों का झड़ना या दोमुंहे होने की समस्या समाप्त हो जाती है। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से बाल काले और चमकदार भी होते हैं। चमेली के तेल में विटामिन E भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी जरूरत बालों के पोषण के लिए होती है, तो स्वाभाविक है कि इससे बाल अच्छे होंगे।

 

शरीर में करता है ऊर्जा का संचार

चमेली के तेल से शरीर की थकान तो दूर होती ही है, साथ ही इससे मालिश करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। चमेली के तेल से मालिश से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, शरीर ऊर्जावान बना रहता है।

लन व सूजन भी होती है दूर

चमेली का तेल हर प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है। सूजन, एक्जिमा या जलन होने पर इसकी मालिश करने से इन सभी समस्याओं से राहत मिलती है। चमेली का तेल घाव भरने के लिए भी औषधि के रूप में कारगर होता है।

नहीं रहती डिप्रेशन की समस्या

यह मन और मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है और मनुष्य की नकारात्मक सोच को खत्म करता है। इससे सिर में रोज मालिश करते रहना चाहिए। चमेली का तेल कई मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, चिंता, क्रोध, याददाश्त कमजोर होना आदि में फायदेमंद होता है। इसकी मालिश से मस्तिष्क में खून का संचार बढ़ता है, जिससे तनाव कम होने के साथ ही अच्छी नींद भी आती है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button