Bilaspur News: नशा करने वाला व्यक्ति धन व सम्मान खो देता- प्रचार्य संजय शर्मा"/>

Bilaspur News: नशा करने वाला व्यक्ति धन व सम्मान खो देता- प्रचार्य संजय शर्मा

HIGHLIGHTS

  1. नशे से मुक्ति के लिए अभियान
  2. विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने संकल्प दिलाया गया।
  3. बिमारी होने के उपरांत दुष्परिणामों का एहसास होता है। फिर पश्चाताप
 
 

बिलासपुर। जिले में पुलिस विभाग द्वारा नशे से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पंधी में नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक स्तर पर नशे को दूर रहने और ज्ञान के प्रकाश को फैलाने का संकल्प दिलाया गया। प्राचार्य ने बच्चों को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किये। इसके साथ ही कहा कि नशीली पदार्थों के सेवन से खुद को बचाएं रखने की सलाह दिये कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संजय शर्मा ने किया।

उन्होंने कहा छात्र जीवन में मंजिल अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण होना है। नशा मनुष्य जीवन का नाश करता है। बेहतर जीवन के लिए नशे से दूर रहना ही समझदारी है। नशा करने वाला व्यक्ति अपना कितना धन व सम्मान नशे में खो देता है, उसे स्वयं ही मालूम नहीं होता। नशे की लत से बिमारी होने के उपरांत दुष्परिणामों का एहसास होता है। फिर पश्चाताप होता है कि उसने नशे की लत पहले ही क्यों नही छोड़ी। ऐसे में नशे की आदत में पड़कर मंजिल नही मिलती है।

वहीं सीपत थाना के टीआई नरेश कुमार चौहान ने बच्चों को जीवन में बुराइयों से दूर होकर अच्छायों के साथ जीने की सलाह दी। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। छात्रों को नशा से दूर रहने की सलाह देते हुए साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी। साथ ही उनसे बचाव के सुझाव भी दिए।

 

कार्यक्रम में व्याख्याता हेमलता वर्मा, अपर्णा त्रिपाठी, रोमा सरकार, अर्चना देवांगन, शुभाश्री साहू, सुरेश टाइगर, माधुरी कौशिक, हेमंत शर्मा, प्रीति पांडेय, मौली गुइन, केशनी साहू, मधु मनहर, तिशु शुक्ला, प्रयोगशाला सहायक गुरु दीवान कमला चंद्रा, ओमप्रकाश दुबे, एएसआई अभय सत्यार्थी, आरक्षक भारद्वाज समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button