Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, फोटो देख रणवीर ने किया ऐसा कमेंट"/>

Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, फोटो देख रणवीर ने किया ऐसा कमेंट

अब फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। दीपिका अपने लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं।

HIGHLIGHTS

  1. सिंघम अगेन के लिए दीपिका का ये लुक परफेक्ट लग रहा है।
  2. फैंस इस लुक को देख काफी इंप्रेस हो रहे हैं।
  3. रणवीर ने भी दीपिका का फोटो पर प्यार भरा कमेंट किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम की फ्रेंचाइजी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। रोहित शेट्टी कई सितारों के साथ सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग की अनाउंसमेंट की गई थी। इन फोटोज में वे सेट पर पूजा करते दिखाई दे रहे थे। तभी से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। साथ ही मेकर्स ने ये भी बताया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाने वाली हैं। वहीं, अब फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। दीपिका अपने लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

लेडी सिंघम के रोल में दीपिका

रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने 15 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। सिंघम अगेन के लिए दीपिका का ये लुक परफेक्ट लग रहा है। साथ ही इसमें वे खून से लथपथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवाॅल्वर भी डाल रखी है, दूसरे हाथ से उन्होंने उस आदमी के बाल भी पकड़े हुए हैं। फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, “नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण।”

पति रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

दीपिका पादुकोण का ये लुक काफी शानदार लग रहा है। फैंस इस लुक को देख काफी इंप्रेस हो रहे हैं। इतना ही नहीं दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। पूजा हेगड़े ने लिखा, “शेट्टी पावर।” वहीं, रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा, “रे देवा, आली रे आली।” इसके साथ ही नील नितिन मुकेश, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button