IND vs PAK WC 2023: अहमदाबाद पहुंचीं भारत-पाक टीमें, प्रैक्टिस करते नजर आए शुभमन गिल

"/>

IND vs PAK WC 2023: अहमदाबाद पहुंचीं भारत-पाक टीमें, प्रैक्टिस करते नजर आए शुभमन गिल

ICC Cricket World Cup 2023: डेंगू के कारण शुभमन टीम से बाहर हो गए थे और अब तक हुए दोनों मैच नहीं खेल पाए हैं।

HighLights

  • शनिवार को खेला जाएगा भारत-पाक मैच
  • दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंचीं
  • शुभमन गिल के टीम में शामिल होने की उम्मीद

एजेंसी, अहमदाबाद। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच ICC Cricket World Cup 2023 का अहम मुकाबला शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं।

टीम इंडिया के लिहाज से अच्छी बात यह है कि फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) प्रैक्टिस करते नजर आए हैं। डेंगू के कारण शुभमन टीम से बाहर हो गए थे और अब तक इस वनडे क्रिकेट विश्व कप में हुए दोनों मैच नहीं खेल पाए हैं।

क्या पाकिस्तान के खिलाफ टीम का हिस्सा होंगे शुभमन गिल

 

खेल प्रेमियों के मन में यही सवाल है कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल टीम का हिस्सा होंगे? उम्मीद जरूर की जा रही है, लेकिन अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

 

शुभमन गिल गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे नेट्स पर जाने से पहले काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके साथ टीम इंडिया के फिजियो कमलेश और थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने भी थे।

naidunia

गिल ने मोटेरा नेट्स पर करीब एक घंटे तक बल्लेबाजी की। उन्होंने थ्रोडाउन और कुछ नेट गेंदबाजों का सामना किया और उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं हुई। बाद में गिल में कैचिंग प्रैक्टिस भी की।

अहमदाबाद में पाक टीम का भव्य स्वागत

 

इससे पहले पाकिस्तान टीम बुधवार को अहमदाबाद पहुंची। यहां टीम का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही टीम होटल पहुंची, वहां केक, फूलों और नृत्य के साथ स्वागत किया गया। पाकिस्तान टीम अब तक हैदराबाद में ठहरी थी। उसके दोनों मैच यहीं हुए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button