Asian Games 2023: आर्चरी में ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीण ने जीता गोल्ड, भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

"/>

Asian Games 2023: आर्चरी में ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीण ने जीता गोल्ड, भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

आज होने वाली प्रमुख मुकाबलों की बात की जाए तो भारतीय पुरुष कबड्डी टीम और महिला टीम आज फाइनल मुकाबले में नजर आएगी।

HighLights

  • भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते।
  • ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
  • तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता

एएनआई, नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में ओजस प्रवीण देवताले ने अभिषेक वर्मा (149-147) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। गौरतलब है कि एशियन गेम्‍स 2023 मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

naidunia

कबड्डी टी का मुकाबला आज

आज होने वाली प्रमुख मुकाबलों की बात की जाए तो भारतीय पुरुष कबड्डी टीम और महिला टीम आज फाइनल मुकाबले में नजर आएगी। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की अफगानिस्तान की टीम से आज निर्णायक टक्कर हो सकती है।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 मेडल था, जो उसने 2018 एशियन गेम्‍स में जीते थे। भारत ने 13वें दिन के अंत तक कुल मेडल 94 है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज 100 मेडल का आंकड़ा पार हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button