Health : चाय, काफी व कोल्डड्रिक्स के शौकीन हैं तो आपके लिए ही है यह खबर"/>

Health : चाय, काफी व कोल्डड्रिक्स के शौकीन हैं तो आपके लिए ही है यह खबर

HIGHLIGHTS

  1. नियमति रूप से दांतों की सफाई, रेशेयुक्त आहार का सेवन उनके लिए लाभकारी होता है।
  2. खानपान की गलत आदतें, ब्रश करने का गलत तरीका तरह-तरह के दंत रोगों को जन्म देता है।
  3. मुंह से बदबू आना, दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों से खून आना, सड़न, पायरिया मुख्य वजह है।

Health : मुंह व दांत की बीमारियों पर जल्द नियंत्रण न पाया जाए तो सेहत के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। ह्दय रोग, फेफड़ों की समस्या, पेट संबंधी बीमारियां, शुगर समेत अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। तमाम लोगों के दांतों में पीलापन आ जाता है। जिसके लिए चाय, काफी, कोल्डड्रिक्स, फ्लेवर युक्त खानपान, दांतों की सफाई में लापरवाही, धूम्रपान, तंबाकू आदि मुख्य कारण हैं।

दांतों की कई समस्याएं लोग स्वयं प्रयास कर दूर कर सकते हैं। नियमति रूप से दांतों की सफाई, रेशेयुक्त आहार का सेवन उनके लिए लाभकारी होता है। खानपान की गलत आदतें, ब्रश करने का गलत तरीका तरह-तरह के दंत रोगों को जन्म देता है। मुंह से बदबू आना, दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों से खून आना, दांतों में सड़न, पायरिया आदि इसकी मुख्य वजह है। बच्चों में जंकफूड, फास्टफूड का चलन बढ़ रहा है। जिसके कारण दूध के दांतों का समय से न गिरना, दांतों का टेढ़ा मेढ़ा होना, दर्द आदि की समस्या से जूझना पड़ता है।

मुंह से बदबू आना, दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों से खून आना, सड़न, पायरिया मुख्य वजह

यह भी पढ़ें

वर्तमान में तंबाकू, गुटका का चलन बढ़ रहा है। लोग दांतों की सफाई के लिए बेतरतीब ढंग से ब्रश करते हैं जिसके कारण दांतों की मजबूती खत्म होने लगती है। मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और दांत समय से पहले हिलने व गिरने लगते हैं। दांतों में झनझनाहट होने लगती है, कुछ भी खाने पीने पर गर्म, ठंडा का एहसास परेशान करने लगता है। इसलिए रोजाना रात्रि में भोजन के आधे घंटे बाद अनिवार्य रूप से दांतों की सफाई करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button