President in Bilaspur: राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो सौ से अधिक महिला पुलिस रहेंगी तैनात,यातायात पुलिस का रुट चार्ट जारी"/>

President in Bilaspur: राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो सौ से अधिक महिला पुलिस रहेंगी तैनात,यातायात पुलिस का रुट चार्ट जारी

बिलासपुर शहर से रतनपुर जाने वाली वाहनें महामाया चौक से सरकंडा मोपका रोड, जांजी मोड़, सेलर, भाड़ी, जाली मोड़ होकर रेस्ट हाऊस रतनपुर से जाएंगी।

President in Bilaspur: सीयू के पहुंच मार्ग के चौक-चौराहों में 12 सौ जवान करेंगे सुरक्षा बिलासपुर  राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के शहर आगमन पर बिलासपुर पुलिस की दो सौ से अधिक महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों में 12 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के आगमन पर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। निर्धारित समय पर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने तय जगह पर तैनात रहेंगे, जो आने जाने वाले राहगिरों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रुट चार्ट जारी

इसके लिए यातायात पुलिस ने अलग से रुट चार्ट जारी की है। रायपुर से कटघोरा जाने के लिए पेंड्री बाइपास चौक से गुंबर पेट्रोल पंप लालखदान तोरवा मोपका होते हुए तिराहा जांजी से मोहरा, सेलर, डंगनिया रास्ते से जाएंगे। कोरबा कटघोरा से रातनपुर जाने वाली वाहनें जांजी-सेलर मोड़ से जाली, भांड़ी, सेलर, डंगनिया, मोहरा, जांजी, मोपका, तोरवा लालखदान, गुंबर पेट्रोल पंप, से पेंड्रीडीह बाइपास रोड से जाएंगी।

वहीं तखतपुर-कोटा से सकरी रतनपुर होकर कटघोरा, कोरबा जाने वाली वाहनें सकरी बाइपास से उसलापुर मंगला, रिंग रोड, रेलवे क्षेत्र तोरवा, मोपका तिराहा से होकर जाएंगी। इसी प्रकार पेंड्रा-केंदा मार्ग से कटघोरा की ओर जाने वाली वाहनें सिल्ली मोड से पाली होते हुए नेशनल हाइवे से जाएंगी।

कोरबा-कटघोरा से रतनपुर सकरी होकर तखतपुर, कोटा जाने वाली वाहने जाली मोड से मोपका, तोरवा, रेलवे, मंगला, रिंग रोड उसलापुर से होकर जाएंगी। साथ ही पेंड्रा-केंदा मार्ग से रतनपुर से बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर जाने वाली वाहनें महामाया चौक रतनपुर से रेस्ट हाउस रोड जाली मोड़, भाड़ी, सेलर, जांजी से मोपका होकर शहर प्रवेश करेंगी। बिलासपुर शहर से रतनपुर जाने वाली वाहनें महामाया चौक से सरकंडा मोपका रोड, जांजी मोड़, सेलर, भाड़ी, जाली मोड़ होकर रेस्ट हाऊस रतनपुर से जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button