LIVE:, मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक का दूसरा दिन, लोगो लांच होगा, जानिए पूरा एजेंडा"/>

LIVE:, मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक का दूसरा दिन, लोगो लांच होगा, जानिए पूरा एजेंडा

इससे पहले बैठक के पहले दिन गुरुवार को आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे का मुद्दा प्रमुख रहा।

HIGHLIGHTS

  1. मुंबई में हो रही I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक
  2. शुक्रवार को बैठक का दूसरा दिन
  3. सीट शेयरिंग सबसे बड़ा मुद्दा

मुंबई। नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को रोकने के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. अलायंस की मुंबई बैठक का आज दूसरा दिन है। आज गठबंधन का लोगो लांच होगा। इसके लिए अलावा सभी नेता मिलकर कई अहम मुद्दों पर मंथन करेंगे। यहां पढ़िए बैठक से जुड़ा हर अपडेट और बयानबाजी

इससे पहले बैठक के पहले दिन गुरुवार को आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक में शामिल हुए सभी 26 दलों ने इस पर अपनी-अपनी बात रखी।
इस काम में तेजी लाए जाने पर भी जोर किया, क्योंकि केंद्र सरकार ने सितंबर में संसद में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पेश कर सकती है।
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उन नेताओं में से थे, जिन्होंने सभी से आग्रह किया कि सीट-बंटवारे पर चर्चा जल्द से जल्द होना चाहिए।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बैठक में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ लड़ने के लिए ‘बलिदान’ करने के लिए तैयार हैं।

 

 

 

 

जिस तरह से भाजपा हमें निशाना बना रही है, उससे पता चलता है कि वह विपक्षी गठबंधन से डरी हुई है। भाजपा के पास पीएम प्रत्याशी को लेकर कोई विकल्प नहीं है, लेकिन हमारे पास कई विकल्प हैं। – आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे गुट के नेता

 

 

 

यह एक ऐतिहासिक दिन है। आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। हम काम करेंगे और एक रणनीति बनाएंगे जो हमें 2024 में जीतने में मदद करेगी। – प्रियंका चतुर्वेदी, उद्धव गुट की नेता

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button