World Cup 2023 Final: चार बार फाइनल में प्रवेश, दो बार बनी चैंपियन, जानिए पिछले तीन खिताबी जंग में क्या हुआ"/>

World Cup 2023 Final: चार बार फाइनल में प्रवेश, दो बार बनी चैंपियन, जानिए पिछले तीन खिताबी जंग में क्या हुआ

World Cup 2023 Final: एक बार फिर पूरे देश को रोहित ब्रिगेड से उम्मीद है। 1983 और 2011 वाले कमाल की आस है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 Final: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने चौथी बार मुकाबले में एंट्री की है। इससे पहले 1983, 2003 और 2011 में टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। 1983 में कपिल देव और 2011 में एमएस धोनी की नेतृत्व में खिताब जीता था। एक बार फिर पूरे देश को रोहित ब्रिगेड से उम्मीद है। 1983 और 2011 वाले कमाल की आस है। हालांकि 2003 वाला डर भी लोगों को सता रहा है। आइए जानते हैं पिछले तीन फाइनल में क्या हुआ था।

 

25 जून 1983, लंदन

इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान में वेस्टइंडीज को हराकर भारत पहली बार विश्व कप चैंपियन बनी थी। जिस टीम को पहले कमजोर माना जा रहा था। उसने फाइनल का सफर तय किया। साथ ही उस समय की सबसे खतरनाक कैरेबियाई टीम को 43 से हरा दिया। फाइनल मैच में कपिल देव के नेतृत्व वाली टीम 183 रन पर आउट हो गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज 140 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहिंदर अमनराथ मैन ऑफ द मैच रहे थे।

25 मार्च 2003, जोहानिसबर्ग

 
 

1983 में चैंपियन बनने के बाद भारत को फाइनल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 359/2 का स्कोर खड़ा किया था। रिकी पोंटिंग 140 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे थे। जवाब में टीम इंडिया 39.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई। वहीं, 125 रन से मैच गंवा दिया।

2 अप्रैल 2011, वानखेड़े

मैन इन ब्लू को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने में 28 साल का इंतजार करना पड़ा। 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में दूसरी बार चैंपियन बनी। भारत श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बनी थी। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274/6 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 277/4 रन बना लिए थे। कप्तान धोनी प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button