MP News: मंदसौर में गधे को खिलाए गुलाबजामुन, कारण जान रह जाएंगे हैरान

"/>

MP News: मंदसौर में गधे को खिलाए गुलाबजामुन, कारण जान रह जाएंगे हैरान

HighLights

  • बारिश के लिए जारी टोटके
  • पार्षद पति ने गधे को खिलाए गुलाबजामुन
  • बारिश होने पर खिलाए गुलाबजामुन

 

MP News मंदसौर। मंदसौर जिले में बारिश का बेसब्री से इंतजार है। खेतों में फसलें बारिश के इंतजार में सूख रही है। वहीं कुएं, तालाब, नदी-नाले भी अब तक खाली है। वर्षा की खेंच के कारण बने चिंताजनक हालत के बीच मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए है। शनिवार को दोपहर बाद कुछ समय के लिए बरसात तो हुई पर वह राहत के लिए पर्याप्त नहीं थी पर शाम को झमाझम हुई। अभी भी जिले भर में बरसात का इंतजार हैं। जिले भर में टोने-टोटकों का दौर भी जारी हैं। अब मौसम विभाग ने 20 से 22 अगस्त तक मंदसौर जिले में रिमझिम और तेज बारिश की संभावना बताई है। शनिवार को भी कुछ समय बारिश होने पर गधे को गुलाब जामुन भी खिलाए गए।

दरअसल, पार्षद पति शैलेंद्र गिरी गोस्वामी ने गुरुवार को मुक्तिधाम में काल भैरव के समक्ष तांत्रिक क्रिया करते हुए गधे पर बैठकर भगवान से अंचल में बारिश की कामना की थी। इस पर शनिवार को मंदसौर सहित अंचल में बारिश का दौर शुरु हुआ। गोस्वामी ने पशुपतिनाथ मंदिर गेट पर तांत्रिक क्रिया के तहत गधे को गुलाब जामुन खिलाए।

गोस्वामी ने बताया कि अल्प वर्षा की स्थिति में गधे पर बैठकर तांत्रिक क्रिया के माध्यम से भगवान को प्रसन्न करने की परंपरा वर्षों पुरानी है। इसके चलते उनके द्वारा भी आमजन के हित में यह क्रिया की गई। जिस पर बारिश होने पर उन्होंने जिस गधे पर बैठकर तांत्रिक क्रिया की थी उसी गधे को प्रसन्न होकर गुलाब जामुन खिलाए।

मेंढक को कराया नगर भ्रमण

ग्राम में महिलाओं ने मिट्टी से बनाए मेंढक को महिला के सिर पर रखा। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए मेंढक को नगर भ्रमण कराया। घर-घर इन महिलाओं का अन्य महिलाओं ने स्वागत किया। साथ ही मेंढक को सर पर उठाए युवती पर बारी-बारी से सभी ने पानी डाला। इंद्रदेव से बारिश की कामना महिलाएं करती रही। महिलाओं ने बताया की यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है। बारिश नहीं होने यह टोटका किया जाता है।

लंबी खेंच के बाद हुई बारिश

मल्हारगढ़। लंबे समय की खेंच के बाद शनिवार को नगर और आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे किसानों की चिंता की लकीरे खत्म हुई। एक महीने से किसानों को बारिश का इंतजार था खेतों में खड़ी फसले सूख गई थी इससे किसान काफी चिंतित दिख रहे थे। शनिवार को दोपहर में भी जोरदार बारिश हुई। फिर शाम 6 तेज बारिश हुई। इससे किसानों को राहत मिली वही यह पानी फसलों को अमृत समान मिला है। बारिश ज्यादा आवश्यक थी जिसके कारण किसान काफी परेशान थे बारिश के बाद किसानों को राहत मिली।

झारड़ा में जोरदार बारिश से गर्मी से राहत

झारड़ा। ग्राम में शनिवार को पांच बजे बाद बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत हैं।

अच्छी बारिश के लिए हुआ अनुष्ठान

मंदसौर। कर्मचारी कालोनी अभिनंदन कालोनी स्थित श्री उत्तरामुखी बालाजी और भगवान महामृत्युंजय महादेव मंदिर पर मंदसौर और पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा की मनोकामना हेतु महायज्ञ किया गया। भगवान श्री महामृत्युंजय महादेव का सहस्त्रधारा से अभिषेक किया गया। जिसके बाद भगवान श्री उत्तरामुखी बालाजी और श्री महामृत्युंजय महादेव को 56 भोग की महाप्रसादी का भोग लगाया गया

मंदसौर जिले में यह हाल है बारिश के

 

 

स्थान

 

19 अगस्त 2023 19 अगस्त 2022
मंदसौर 362.0 697.6
सीतामऊ 497.2 556.8
सुवासरा 500.5 700.6
गरोठ 199.6 1038.4
भानपुरा 240.8 698.8
मल्हारगढ़ 409.0 524.0
धुंधड़का 432.0 701.0
शामगढ़ 326.8 817.0
संजीत 521.0 465.0
कयामपुर 390.8 457.2
भावगढ़ 315.0 643.4
औसत 381.3 663.61

 

गांधीसागर बांध का जलस्तर 1299.69 फीट

मंदसौर जिले की वार्षिक औसत वर्षा 826.5 मिमी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button