Gas Problems In Stomach: इस कारण होती पेट फूलने की समस्या, इसे न करें अनदेखा, हो सकती है गंभीर बीमारी"/>

Gas Problems In Stomach: इस कारण होती पेट फूलने की समस्या, इसे न करें अनदेखा, हो सकती है गंभीर बीमारी

HighLights

  • अक्सर लोगों को पेट फूलने की समस्या हो जाती है।
  • ऐसा पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण भी होता है।
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज भी हो सकती है।

Gas Problems In Stomach: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अक्सर बाहर का भोजन करने के बाद लोगों को पेट फूलने की समस्या हो जाती है। ऐसा पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण भी होता है। अगर जंकफूड खाए बिना ही आपको अक्सर पेट फूलने की शिकायत रहने लगी है तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है।

आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. आरती मेहरा ने बताया कि अगर पेट फूलने की दिक्कत खराब भोजन या खराब जीवनशैली के कारण नहीं हो रही है, तो इसके पीछे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज भी हो सकती है। पाचनतंत्र के दुरूस्त नहीं होने पर कई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। बात अगर पेट फूलने की करें तो इसके भी कई कारण हो सकते हैं। पेट में गैस होने और पेट फूलने के लक्षणों की बात करें तो भूख न लगना, सांसों में दुर्गंध आना, पेट में सूजन रहना, उल्टी, बदहजमी, दस्त होना और पेट फूलना प्रमुख हैं।

 

यह है गैस बनने का कारण
पेट में गैस बनने और पेट फूलने के कारण अत्यधिक भोजन करना, लंबे समय तक भूखे रहना, तीखा या चटपटा भोजन करना, ऐसे भोजन का सेवन जो पचने में कठिन हो, भोजन ठीक तरह से चबाकर न खाने पर, ज्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ दवाओं के सेवन के कारण भी हो सकता है। यदि गैस या पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाना है तो पेट पर हल्की मसाज करें।

 

पानी में थोड़ा सेब का सिरका मिलाकर पीने से भी लाभ होता है। गैस की समस्या दूर करने वाले चूर्ण आदि का इस्तेमाल करें। वर्तमान की व्यस्ततम दिनचर्या में यह देखा गया है कि अक्सर लोग बाहर का भोजन या जंकफूड का सेवन करते हैं। यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। बाहर का खाना ज्यादा वसायुक्त और सेहत के लिए नुकसानदायक होता है जो नुकसान पहुंचाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button