Katni Crime : फंदे पर लटका मिला कुठला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतेन्द्र शुक्ला का शव

Katni Crime : रोशनदान के सहारे फंदे पर लटका पाया, प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं।

Katni Crime : कटनी/उमरियापान,   जिले के कुठला थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का शव उमरियापान थाना के सरकारी पुलिस आवास में फंदे पर लटका मिला। प्रधान आरक्षक के स्वजन रिश्तेदारी में गए थे और रविवार की दोपहर जब लौटे तो कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से किसी तरह अंदर झांका तो पाया कि वह रोशनदान से चुन्नी बांधकर फंदे पर लटके हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और किसी तरह कमरे के दरवाजे को खोला गया। मौके पर एसडीओपी सहित पुलिस अमला पहुंच गया।

उमरियापान थाना का आवास नहीं छोड़ा था, परिवार निवास कर रहा था

कुठला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतेन्द्र शुक्ला ने अपना उमरियापान थाना का आवास नहीं छोड़ा था और उनका परिवार वहीं पर निवास कर रहा था। शनिवार को उन्होंने पत्नी व बच्चों को कटनी के माधवनगर में रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम में भेज दिया था। थाना पहुंचकर उन्होंने ड्यूटी की और रात को उमरियापान पहुंच गए थे। रविवार की दोपहर को उनका परिवार कटनी से उमरियापान पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो स्वजनों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा।

रोशनदान के सहारे फंदे पर लटका पाया

जिसके बाद हड़कंप मच गया और जानकारी लगते ही पुलिस परिवार के लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी लगने पर थाना प्रभारी अनिल कांकड़े मौके पर पहुंचे और उसके बाद स्लीमनाबाद एसडीओपी मोनिका तिवारी भी घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा खोला और शव को फंदे से नीचे उतारा। साथ ही पीएम के लिए उमरियापान अस्पताल भेजा। प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button