BJP Sangathan Chunav: संगठन चुनाव में भाजपा ने बदली रणनीति, अब नहीं रहेगा आयु सीमा का बंधन

BJP Sangathan Chunav: खबर मध्य प्रदेश से है। लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए भाजपा उम्र बंधन के बजाए मिला-जुला प्रयोग करना चाहती है। पार्टी चाहती है कि अब संगठन चुनाव में युवा और बुजुर्ग, लेकिन अनुभव का समन्वय के साथ समायोजन किया जाए।

HighLights

  1. 2020 में 35 वर्ष तक की आयु वालों को चुना था मंडल अध्यक्ष
  2. 50 वर्ष तय हुई थी जिलाध्यक्ष की उम्र सीमा, अब बदली रणनीति
  3. अनुभवी कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग अपनी उपेक्षा के कारण नाराज

भोपाल। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। पार्टी इस बार मंडल अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक के पदों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रख रही है।

दरअसल, मप्र में वर्ष 2020 में हुए संगठन चुनाव में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के लिए 35 और जिलाध्यक्षों के लिए 50 वर्ष तक की आयु सीमा तय कर दी थी। इसके चलते पार्टी के कई अनुभवी और पुराने कार्यकर्ता संगठन से बाहर हो गए थे। पार्टी ने यह प्रयोग संगठन में पीढ़ी परिवर्तन के लिए किया था।

बाद में पार्टी को यह अहसास हुआ कि अनुभवी कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग अपनी उपेक्षा के कारण नाराज हो गया था। चुनाव से पहले उन्हें घर से निकाले के लिए संगठन को पूरा जोर लगाना पड़ा था।

naidunia_image

युवाओं के जोश और बुजुर्गों के अनुभव का समायोजन होगा

  • भाजपा संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान आरंभ होते ही मंडल अध्यक्ष के लिए जमावट शुरू हो गई है।
  • भाजपा युवाओं के साथ इस बार संगठन में अपने अनुभवी और बुजुर्ग नेताओं को भी मौका देना चाहती है।
  • पार्टी युवाओं के जोश और बुजुर्गों के अनुभव का समायोजन कर संगठन को मजबूती देना की कोशिश में है।

अनुभव की कमी ने संकट भी बढ़ाया

भाजपा ने 2020 में पीढ़ी परिवर्तन कर युवाओं को संगठन में मौका देकर पीढ़ी परिवर्तन का संकल्प पूरा किया था। इस कारण मंडल में 35 वर्ष और 50 की उम्र आयु वाले ही जिला अध्यक्ष बन पाए थे। इनमें से कुछ तो भाजपा के लिए बेहद उपयोगी रहे और कुछ को राजनीतिक अनुभव ना होने से चुनाव में पार्टी को संकट भी झेलना पड़ा।

naidunia_image

चुनाव में भी भाजपा ने 70 से 80 पार वालों को दिया था टिकट

भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 से ही आयु सीमा का बंधन समाप्त कर दिया था। मध्य प्रदेश में भाजपा से 11 ऐसे विधायक निर्वाचित हुए हैं, जिनकी आयु 70 से 80 वर्ष तक की है। आशय साफ है कि भाजपा अब संगठन चुनाव में भी उम्र सीमा लागू कर कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में 70 पार वाले भाजपा विधायक

विधायक उम्र
नागेंद्र सिंह नागौद 80 साल
नागेंद्र सिंह 79 साल
जयंत मलैया 76 साल
जगन्नाथ सिंह रघुवंशी 75 साल
सीताशरण शर्मा 73 साल
बिसाहूलाल सिंह 73 साल
हजारीलाल दांगी 72 साल
प्रेमशंकर वर्मा 72 साल
जयसिंह मरावी 71 साल
गोपाल भार्गव 71 साल
अजय विश्नोई 71 साल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button