युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का अपहरण कर की मारपीट, पांच लाख की मांगी फिरौती, गिरफ्तार

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनीष साहू का अपहरण कर फिरौती की मांगने वाले आरोपित हर्षवर्धन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। प्रार्थी मनीष साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह धरम नगर रायपुर में रहता है। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन रायपुर का युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।

प्रार्थी व आरोपित हर्षवर्धन शर्मा का पूर्व परिचय है। 13 जुलाई की रात साढे 12 बजे बजे हर्षवर्धन ने मनीष को चाय पीने जाएंगे कहकर धरम नगर चौक आया। हर्षवर्धन कार में था उसे देखकर वह उसके कार के पास गया और उससे बात करने लगा। बात-बात में ही हर्षवर्धन मनीष का हांथ खींचकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया।

चाय पीने ना ले जाकर अनुपम नगर स्थित अपने फार्म हाउस में ले गया। अनुपम नगर फार्म हाउस जब पहुंचा तब फार्म हाउस में हर्षवर्धन के अन्य साथी पहले से मौजूद थे। पहले से मौजूद अन्य युवक मारपीट करने लगे। सुबह छह बजे तक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखे।

उसके बाद पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने अपनी जान बचाने के लिए बोला कि पैसे लेने के लिए पंचपेडी नाका चलना होगया। हर्षवर्धन उसकी बात मान गया और कार में बैठाकर पंचपेडी नाका से भांठागांव तक तीन राउंड आना-जाना किया।

इस बीच धमकी देता रहा कि पांच लाख दे नहीं तो जांन से मार दूंगा। सुबह सात बजे पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे मनीष साहू मौका देखकर कार का गेट खोलकर कूद कर अपनी जान बचाया। इसके बाद पूरी जानकारी स्वजनों को पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित हर्षवर्धन को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button