Chandrayaan-3: चांद पर 51 साल से नहीं उतरा कोई एस्ट्रोनॉट, अब तक 12 लोग पहुंचे, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chandrayaan 3 Mission। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) ने घोषणा की है कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे की जाएगी। चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक किसी भी देश ने लैंडिंग नहीं की है। रूस, अमेरिका और चीन ने चांद के उत्तरी ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग कराई है।

चांद पर अब तक उतरे 12 लोग

चांद की सतह पर अभी तक 12 लोगों ने कदम रखा है। चांद की सतह पर पहला कदम नील आर्मस्ट्रांग ने 20 जुलाई 1969 को रखा था। नील आर्मस्ट्रांग के साथ बज एल्ड्रिन भी गए थे। ऐसे में चांद की सतह पर दूसरा कदम रखने वाले व्यक्ति बज एल्ड्रिन थे। इन दो व्यक्ति का नाम तो दुनिया के अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन चांद पर अभी तक कुल 12 एस्ट्रोनॉट्स कदम रख चुके हैं।

 

चांद पर उतरने वाले 12 एस्ट्रोनॉट्स

    1. नील आर्मस्ट्रांग (1930-2012) -अपोलो 11
    1. एडविन “बज़” एल्ड्रिन (1930-)- अपोलो 11
    1. चार्ल्स “पीट” कॉनराड (1930-1999)- अपोलो 12

एलन बीन (1932-2018)- अपोलो 12

    1. एलन बी. शेपर्ड जूनियर (1923-1998)- अपोलो 14
    1. एडगर डी. मिशेल (1930-2016)- अपोलो 14

डेविड आर. स्कॉट (1932-)- अपोलो 15

जेम्स बी. इरविन (1930-1991)- अपोलो 15

जॉन डब्ल्यू यंग (1930-2018)- अपोलो 1

          1. चार्ल्स एम. ड्यूक (1935-)- अपोलो 16
          2. यूजीन सर्नन (1934-2017)- अपोलो
  1. हैरिसन एच. श्मिट (1935-)- अपोलो 17
  2. फ्रैंक बोरमैन (1928-)- अपोलो 8
    विलियम ए. एंडर्स (1933-)- अपोलो 8
  3. जेम्स ए लोवेल जूनियर (1928-)- अपोलो 8 , अपोलो 13

    3. थॉमस स्टैफोर्ड (1930-)- अपोलो 10
    4.माइकल कोलिन्स (1930-2021)- अपोलो 11
    5. रिचर्ड एफ. गॉर्डन जूनियर (1929-2017)- अपोलो 12
    6. फ्रेड डब्ल्यू हाइज़ जूनियर (1933-)- अपोलो 13
    7. जॉन एल. स्विगर्ट जूनियर (1931-1982)- अपोलो 13
    8. स्टुअर्ट ए. रूसा (1933-1994)- अपोलो 14

     

    9. अल्फ्रेड एम. वर्डेन (1932-2020)- अपोलो 15

    10. थॉमस के. मैटिंगली II (1936-)- अपोलो 16
    11. रोनाल्ड ई. इवांस (1933-1990)- अपोलो 17

    चार्ल्स ड्यूक सबसे कम उम्र के एस्ट्रोनॉट

    चांद की सतह पर कदम रखने वाले सबसे कम उम्र की व्यक्ति की बात की जाए तो इसमें Charles M. Duke (जन्म 1935-) का नाम शामिल है। Apollo 16 अभियान में शामिल ड्यूक जब चांद पर उतरे थे तो उनकी उम्र 36 साल 6 माह और 18 दिन थी। वे चांद पर उतरे वाले 10वें इंसान थे।

     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button