MP बोर्ड छात्रों के लिए अच्छी खबर: 10वीं-12वीं के 19 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक

भोपाल। मध्यप्रदेश के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, 10वीं और 12वीं के करीब 19 लाख स्टूडेंट्स को बोनस नंबर मिलेगा। दोनों कक्षाओं के प्रश्न पत्र में गलतियों के चलते बोनस अंक दिए जाएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया है।

10वीं के सोशल साइंस और 12वीं के संस्कृत, फिजिक्स, इतिहास और गणित के प्रश्न पत्रों में गलती हुई थी। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं अब मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडलने बोनस अंक देने का फैसला लिया है। आज से परीक्षा के मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू होगा।

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Exam Result) अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। बता दें कि साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन 29 अप्रैल को जारी किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button