ब्लड प्रेशर कंट्रोल ही नहीं हेयर फॉल रोकने में भी करता है मदद चंदन का तेल, ये हैं फायदे

नई दिल्ली. चंदन का उपयोग न सिर्फ धार्मिक कार्यों के लिए बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। चंदन का वैज्ञानिक नाम सैंटालम एल्बम (Santalum Album) है। इसके पेड़ को सभी वृक्षों में सबसे सुगंधित माना गया है। कहा जाता है कि जितने पुराने चंदन के पेड़ से तेल बनाया जाता है, वह उतना ही गुणवान और फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चंदन का तेल इस्तेमाल करने से व्यक्ति को मिलते हैं कौन-कौन से फायदे। 

चंदन के तेल के फायदे-
तनाव करता है दूर- तनाव या डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे लोग चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन के तेल में α-Santalol रायायनिक कम्पाउंड होता है। इसके तेल की कुछ बूंदें सूंघने से तनाव की समस्या कम हो सकती है। 

बालों का झड़ना करे बंद-
बालों की जड़ों में डेड स्किन जमा होने की वजह से बाल अक्सर टूटकर गिरने लगते हैं। इतना ही नहीं इसकी वजह से हेयर ग्रोथ भी रूक जाती है।  ऐसे में चंदन का तेल डेड स्किन को निकालने में मदद करके बालों का झड़ना रोकनेमें मदद करता है। 

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल-
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए चंदन का तेल बेहद फायदेमंद हो सकता है। चंदन के तेल की खुशबू से हार्मोंस सक्रिय होते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से हार्ट रेट अच्छी होती है। जिसके बाद यह कहा जा सकता है कि चंदन का तेल ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

सूजन की समस्या-
चंदन के तेल के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो न केवल सूजन को कम करते हैं बल्कि सूजन के कारण त्वचा पर हुई लालिमा से भी राहत पहुंचाते हैं। 

नींद की समस्या-
जो लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए चंदन का तेल बेहद उपयोगी है। ऐसे रोगियों की चंदन के तेल से मसाज की जाए तो अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है। चंदन का तेल केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में उत्पन्न तनाव को दूर करता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button