16 November 2022 : इन राशियों को सेहत को लेकर रहना होगा सचेत

Rashifal 16 November 2022: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि आज सुबह 5 बजकर 50 मिनट में शुरू हो रही है जो अगले दिन सुबह 7 बजकर 57 मिनट में समाप्त हो रही है। इसके साथ ही आज सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य का गोचर करने से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। रुके हुए काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा बुधवार का दिन।

मेष

पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखे। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है।

वृषभ


दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन

झगड़ा विवाद या स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। अपनो से ही तनाव मिल सकता है।


कर्क

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह

चल या अचल संपत्ति मे वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला


आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी।

वृश्चिक

बहुप्रतीक्षित कार्य को सम्पन्न होने से आत्मविश्वास मे वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


धनु

व्यर्थ की परेशानी और उलझने रहेंगी। झगड़ा विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन


लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button