जारी होने वाला है बीपीएससी 67वीं पीटी रिजल्ट का इंतजार, जानें संभावित कटऑफ

नई दिल्ली. बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज 15 नवंबर को bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है नतीजे आज शाम को नतीजे आ सकते हैं। संशोधित बीपीएससी कैलेंडर में 67वीं पीटी रिजल्ट की डेट 14 नवंबर दी गई थी। लेकिन कुछ वजहों से इसमें एक दो दिन की देरी हुई है। 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर से संभावित है। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी कर दिया जाएगा। साक्षात्कार 29 मार्च से शुरू होगा। रिजल्ट 28 मई 2023 को जारी कर दिया जायेगा। 

BPSC 67th Prelims Result 2022 Live Updates : यहां पढ़ें बीपीएससी रिजल्ट का लाइव अपडेट

02:33 PM :  बीपीएससी मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होगी। इसमें हिन्दी (100 अंक) और दो पेपर सामान्य अध्ययन (300-300 अंक) शामिल हैं। इसके अलावा आयोग की अधिसूचना में दिए गए 34 विषयों में से किसी एक विषय को रखना अनिवार्य है। यह 300 अंकों का होगा।  

01:13 PM : बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स रिजल्ट आज शाम आने के आसार। 

01:12 PM : प्रधान शिक्षक के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को- बीपीएससी ने प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर (प्रधान शिक्षक) की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी है। प्रधान शिक्षक के 40506 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की जायेगी। वहीं, इसका रिजल्ट तीन जनवरी 2023 को जारी किया जायेगा। 

11:15 AM : बीपीएससी 68वीं का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी होने वाला है। कैलेंडर के मुताबिक 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। इसका रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 12 मई 2023 को होगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई 2023 को जारी किया जायेगा। साक्षात्कार 11 अगस्त 2023 को और फाइनल रिजल्ट नौ अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा। 

10:01 AM : बीपीएससी 67वीं रिजल्ट के इंतजार के बीच आयोग ने बीपीएससी एलडीसी मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। लोअर डिवीजन क्लर्क प्रतियोगी परीक्षा शेड्यूल बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। निर्धारित शेड्यूल  के अनुसार, परीक्षा 20 नवंबर, 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली  शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

09:18 AM : आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आते ही 68वीं का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। अभी कुछ विभागों से रिक्तियां नहीं आ सकी हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी इसे www.bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकेंगे।  प्रीलिम्स में पास अभ्यर्थी के लिए दिसंबर में मुख्य परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।

09:10 AM : कितनी रह सकती है कटऑफ ( BPSC 67th Cut Off )
अदम्या अदिति संस्थान के परीक्षा विशेषज्ञ गुरु रहमान ने बताया कि सामान्य श्रेणी का कटऑफ 103-106, ओबीसी का कटऑफ 101-103, अनुसूचित जातियों का 93-95, अनुसूचित जनजाति का 95-98, महिला का कटऑफ 95-98 और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 100-102 तक जाने की संभावना है। संकल्प सिविल सर्विसेज पटना के निदेशक डॉ. वीसी झा ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 105 तक रहने की संभावना है।

09:01 AM : यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट 
– बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
– BPSC 67th Result लिंक पर क्लिक करें।
– पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना रोल नंबर तलाशें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button