इजियम शहर पर यूक्रेन का दोबारा कब्‍जा

रूस की खारकीव में बड़ी हार, वापस बुलानी पड़ी सेना, इजियम शहर पर यूक्रेन का दोबारा कब्‍जा
कीव /मास्‍को। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले छह महीने से जारी जंग के बीच यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों को खदेड़कर खारकीव के इजियम शहर पर दोबारा कब्‍जा कर लिया है।

इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने खारकीव से अस्थाई तौर पर अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। भले ही रूस के इस मामले में अपने अलग तर्क हों, लेकिन उसका यह फैसला जंग का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। रूस के लिए मार्च में कीव गंवाने के बाद इसे दूसरा सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

बदल सकता है रुख

यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूसी सैनिकों ने एक सप्ताह के भीतर ही खारकीव के इजियम शहर पर कब्जा जमा लिया था। इजियम रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रसद मार्ग है। रूसी सैनिकों के यहां से पीछे हटने के ठीक बाद यूक्रेन ने यहां के कुपियांस्क रेलवे जंक्शन पर भी कब्जा जमा लिया।

इससे रूस के लिए दोनाबास में रसद पहुंचाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। इसके अलावा रूसी सैनिक बड़ी संख्या में यहां गोला-बारूद के भंडार और उपकरणों को भी छोड़कर वापस लौट गए। यह भी रूस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

इससे रूस के लिए दोनाबास में रसद पहुंचाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। इसके अलावा रूसी सैनिक बड़ी संख्या में यहां गोला-बारूद के भंडार और उपकरणों को भी छोड़कर वापस लौट गए। यह भी रूस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

2000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कराया कब्जा मुक्‍त

यूक्रेनी सैनिकों ने इस महीने की शुरुआत से ही रूसी सैनिकों पर हमले तेज कर दिए हैं और वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई शुरू होने के बाद से लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर (770 वर्ग मील) क्षेत्र को मुक्त करा लिया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रात में दिए संबोधन में कहा, हमारी सेना ने खारकीव में 30 से ज्यादा मोर्चों को फिर से कब्जे में ले लिया है। अब आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक द इस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार के अध्ययन के मुताबिक, इस हफ्ते शुरू हुए अभियान के तहत अब तक रूस को 2500 वर्ग किलोमीटर इलाके से खदेड़ा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button