आज 8वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की एक और पलटी चर्चा का विषय बनी हुई है। आज का दिन भी अहम है, क्योंकि भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन का दामन थामने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण दोपहर 2 बजे होगा। लालू यादव के बेटे तेजस्वी को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं भाजपा ने आज नीतीश कुमार की धोखाधड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। भाजपा ने इसे जनादेश का अपमान बताया। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने महाधरना का आयोजन किया गया है। पढ़िए बिहार की राजनीति से जुड़ी हर अपडेट

जानिए इससे पहले नीतीश कुमार ने कब-कब ली सीएम पद की शपथ

  • पहली बार : तीन मार्च 2000 से 10. मार्च, 2000 तक
  • दूसरी बार : 24 नवंबर, 2005 से 24 नवंबर, 2010 तक
  • तीसरी बार : 26 नवंबर, 2010 से 17 मई, 2014 तक
  • चौथी बार : 22 फरवरी, 2015 से 19 नवंबर, 2015 तक
  • पांचवीं बार : 20 नवंबर, 2015 से 26 जुलाई, 2017 तक
  • छठी बार : 27 जुलाई, 2017 से 16 नवंबर, 2020
  • सातवीं बार : 16 नवंबर, 2020 से नौ अगस्त, 2022 तक
  • आठवीं बार : 10 अगस्त 2022 से आगे

नीतीश ने किया जनादेश का अपमान, जनता को दिया धोखा : भाजपा

नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने की घोषणा के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बिहार भाजपा के अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। जनता ने जंगलराज के खिलाफ एनडीए को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने वादे को पूरा किया।

जदयू को महज 43 सीट मिलने के बाजवूद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत हम सभी ने चुनाव लड़ा था और जो बहुमत और जनादेश था, वह जदयू और भाजपा को जनता ने दिया था। भाजपा 74 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, उसके बावजूद नीतीश को एनडीए का नेता चुना गया। 2005 के पूर्व जो सरकार थी, उसके विरुद्ध यह जनादेश था। यह प्रदेश शांति चाहता है, विकास चाहता है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान तारकिशोर प्रसाद, मंगल पांडेय और विधान परिषद में उप नेता नवल किशोर यादव, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल मौजूद थे।

बिहार विधानसभा में बदली गठबंधन की स्थिति

भाजपा : 77

महागठबंधन (164)

  • राजद : 79
  • जदयू : 45
  • कांग्रेस : 19
  • माले : 12
  • भाकपा : 2
  • माकपा : 2
  • हम : 4
  • निर्दलीय : 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button